1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs GT Weather Report: मुल्लांपुर में कैसा रहेगा मौसम, क्या हो पाएगा पूरा मैच?

PBKS vs GT Weather Report: मुल्लांपुर में कैसा रहेगा मौसम, क्या हो पाएगा पूरा मैच?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 31, 2026 03:41 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 03:55 pm IST

PBKS vs GT: IPL 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस 31 मार्च को अपने अभियान का आगाज करेंगे। मुल्लांपुर में दोनों टीमें जीत का खाता खोलने के इरादे से आमने-सामने होंगी।

PBKS vs GT - India TV Hindi
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस Image Source : PTI

PBKS vs GT weather report: IPL 2026 में आज यानी 31 मार्च को मुकाबला खास होने वाला है, क्योंकि पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस पहली बार इस सीजन में आमने-सामने होंगी। फैंस की नजरें सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि मौसम पर भी टिकी हैं। अब सवाल उठता है कि मैच में बारिश खलल डालेगी या पूरा खेल देखने को मिलेगा। दरअसल, 31 मार्च को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए मंच पूरी तरह तैयार है। दोनों टीमें इस सीजन का अपना पहला मैच खेलेंगी और जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।

पंजाब किंग्स की बात करें तो टीम ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारकर ट्रॉफी से चूक गई थी। इस बार टीम पिछली कमी को पूरा करने के इरादे से उतरेगी। वहीं गुजरात टाइटंस दूसरी बार IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था, और अब एक बार फिर ट्रॉफी पर नजरें गड़ाए हुए है। मौजूदा कप्तान शुभमन गिल टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहेंगे।

मुल्लांपुर में बारिश डालेगी खलल?

मौसम को लेकर फैंस के लिए अच्छी खबर है। मुल्लांपुर में इस मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना लगभग ना के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना 0% है, यानी दर्शकों को पूरा मैच बिना किसी रुकावट के देखने को मिल सकता है। इस मैच के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है, ऐसे में फैंस को एक हाई-वोल्टेज और पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत के साथ अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत करती है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर, ODI और T20I सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी

IPL 2026: किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप के लिए चल रही जबरदस्त जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल