1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs SRH Pitch Report: बल्लेबाज या ​गेंदबाज, किसका होगा बोलबाला?

PBKS vs SRH Pitch Report: बल्लेबाज या ​गेंदबाज, किसका होगा बोलबाला?

 Published : Apr 08, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Apr 08, 2024 03:49 pm IST

PBKS vs SRH IPL 2024 : शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का मुकाबला मोहली में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद से मंगलवार को होना है। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं।

pbks vs srh- India TV Hindi
PBKS vs SRH Pitch Report किसका होगा बोलबाला? Image Source : INDIA TV

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Pitch Report : आईपीएल 2024 के मैदान में अब पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। ये मुकाबला पंजाब के मोहाली में होगा, लेकिन स्टेडियम अलग है। अब तक आईपीएल का एक ही मैच इस स्टेडियम पर खेला गया है। लेकिन मंगलवार को होने वाले इस मैच के लिए पिच कैसी होगी, चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि पंजाब और हैदराबाद के बीच हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं। 

पंजाब बनाम हैदराबाद हेड टू हेड 

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 21 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 7 मैच पंजाब की टीम ने जीते हैं, वहीं 14 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं। आईपीएल में जब भी ये दोनों टीमें आमने सामने आई हैं, तब हैदराबाद की ओर से सबसे बड़ा स्कोर 211 बनाया गया है, वहीं पंजाब की टीम का सबसे बड़ा स्कोर 212 का है। पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो उसमें से 3 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं। 

मोहाली की पिच रिपोर्ट

अब बात अगर मोहाली के स्टेडियम की करें तो यहां पर इसे भारत की सबसे तेज पिचों में से एक माना जाता है। यहां बॉल पेस और बाउंस के साथ आती है। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम यहां की पिच का अच्छा फायदा उठाने की कोशिश करती है। खास तौर पर तेज गेंदबाज। आईपीएल का तो यहां एक ही मैच हुआ है, लेकिन अगर बाकी टी20 मैचों की बात की जाए तो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। 

पेसर्स को मिल सकती है मोहाली में मदद 

इस पिच पर आईपीएल का इस साल एक ही मैच हुआ है। जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटलस के बीच मुकाबला खेला गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। इसके बाद जब पं​जाब की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया था। दिल्ली के तेज गेंदबाज खलील अहमद और कुलदीप यादव ने दो दो विकेट अपने नाम किए थे। वहीं पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने दो दो विकेट चटकाए थे। यानी तेज गेंदबाज हावी रहे। ऐसा ही कुछ अगर अगले मैच में भी देखने के लिए मिले तो कोई बड़ी बात नहीं है। 

यह भी पढ़ें 

CSK vs KKR: आंद्रे रसेल बन सकते हैं CSK के लिए खतरा, इन गेंदबाजों पर रोकने की जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ बनाया अद्भुत कीर्तिमान, KKR और CSK रह गए पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल