1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया अजीबोगरीब फैसला, टेस्ट कप्तान शान मसूद को अब दे दी ये नई भूमिका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया अजीबोगरीब फैसला, टेस्ट कप्तान शान मसूद को अब दे दी ये नई भूमिका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 24, 2025 10:24 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 10:24 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अक्सर अपने अजीबोगरीब फैसले के लिए काफी चर्चा में बना रहता है, जिसमें अब उन्होंने अपने टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद को एक ऐसी नई जिम्मेदारी दी है, जिससे पीसीबी के इस फैसले ने सभी को चौंका जरूर दिया है।

Shan Masood- India TV Hindi
शान मसूद Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी अपने घर पर साउथ अफ्रीका की मेजबानी कर रही है, जिसमें हाल में खत्म हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हो गई। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जो अपने अजीबोगरीब फैसले के लिए पहचाना जाता है, उसने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद को एक ऐसी जिम्मेदारी दी है जिसको लेकर सभी हैरान जरूर हैं। पीसीबी ने कुछ समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशन पद के लिए विज्ञापन को जारी किया था, जिसको लेकर उन्होंने कुछ मानदंडों तय किए थे, जिसके बाद अब इस पद के लिए शान मसूद की नियुक्ति की जा रही है।

शान इस पद को संभालने के साथ क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र का बयान जो समाचार एजेंसी पीटीआई पर आया उसके अनुसार उन्होंने बताया कि इस बात पर स्पष्ट सहमति बन गई है कि शान मसूद इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशन पद के विभाग का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। दिलचस्प बात यह है कि बोर्ड ने हाल ही में इस पद के लिए विज्ञापन दिया गया था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। सूत्र ने कहा कि शान अब इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। जब भी वह निदेशक का पद संभालेंगे, वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, लेकिन जाहिर तौर पर उन्होंने इस पद के लिए अपनी दिलचस्पी भी दिखाई है क्योंकि वह इस पद और विज्ञापन के लिए सभी मानदंडों को पूरा करते हैं। इस पद के लिए पहले पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन अपनी पहले से ही व्यस्तताओं के कारण उन्होंने इस जिम्मेदारी को संभालने में बिल्कुल भी अपनी रुचि नहीं दिखाई।

शान मसूद का अभी तक ऐसा रहा है करियर

36 साल के शान मसूद का अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर देखा जाए तो उन्होंने 44 टेस्ट मैच के अलावा 9 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। मसूद ने टेस्ट में 30.72 के औसत से 2550 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। पाकिस्तानी टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, जिसमें उनकी घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। वहीं अब पाकिस्तानी टीम को अपनी अगली टेस्ट सीरीज साल 2026 में मार्च महीने में बांग्लादेश के दौरे पर खेलनी है।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया को जीत के लिए करने होंगे प्लेइंग इलेवन में बदलाव, इन दो खिलाड़ियों की एंट्री जरूरी

शाहिद अफरीदी का बहुत बड़ा ​वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा ध्वस्त! रोहित शर्मा को करना है केवल इतना सा काम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल