1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB अब बहा रही घड़ियाली आंसू, WCL में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खेलने पर लगा दिया बैन

PCB अब बहा रही घड़ियाली आंसू, WCL में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खेलने पर लगा दिया बैन

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 03, 2025 03:50 pm IST,  Updated : Aug 03, 2025 03:50 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल में वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग के दूसरे सीजन के खत्म होने के बाद अपनी टीम के भविष्य में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक लगा दी। पीसीबी ने इसके पीछे पक्षपात का भी आरोप लगाया है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी चैंपियंस टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच 2 बार भिड़ंत होनी थी जिसमें एक बार लीग स्टेज और फिर सेमीफाइनल मुकाबले में लेकिन इंडिया चैंपियंस की टीम ने दोनों ही मुकाबलों में खेलने से मना कर दिया था। वहीं अब पाकिस्तानी चैंपियंस की फाइनल मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के घड़ियाली आंसू देखने को मिल रहे हैं, जिसमें उन्होंने भविष्य में अपनी टीम के WCL में हिस्सा लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

पीसीबी ने लगाया पक्षपात का आरोप

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस फैसले को लेकर उन्होंने WCL इवेंट को कराने वाले लोगों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में हुई 79वीं BoG बैठक में WCL के उस फैसले की कड़ी निंदा की गई जिसमें जानबूझकर मैच छोड़ने वाली टीम को अंक दिए गए। इंडिया बनाम पाकिस्तान चैपियंस मैचों की रद्द करने की घोषणा की गई। पीसीबी ने इसे पक्षपात से भरा बताया है। पीसीबी की तरफ से जो बयान सामने आया है उसमें उन्होंने कहा इस मामले में जो चीजें हुई है वह सही नहीं थी। इसमें साफ तौर से बाहरी बातों का असर दिखाई देता है जिससे खेल की निष्पक्षता पर भी सवाल उठते हैं। इसके चलते पीसीबी को कड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है जिसमें PCB अब ऐसे आयोजन में अपनी टीम के हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दे सकता है।

फाइनल मुकाबले में एबी डिविलियर्स की पारी पड़ी भारी

WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस टीम को साउथ अफ्रीका चैंपियंस से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 195 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद एबी डिविलियर्स की नाबाद 120 रनों की पारी के दम पर अफ्रीकी टीम ने इस मुकाबले को सिर्फ 16.5 ओवर्स में अपने नाम करने के साथ खिताब को भी जीता। पाकिस्तान चैंपियंस लगातार दूसरे सीजन फाइनल तक पहुंची थी लेकिन वह खिताब जीतने में असफल रहे।

ये भी पढ़ें

शाहीन अफरीदी बने टीम के लिए विलेन, पाकिस्तान ने गंवाया जीता हुआ मैच, जेसन होल्डर ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने ग्राहम गूच को छोड़ा पीछे, बाल-बाल बचा सर डॉन ब्रैडमैन का ये बड़ा रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल