1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर चूके, लेकिन इन खिलाड़ियों ने बैक टू बैक दो बार जीत लिया खिताब; पिछले साल थे KKR का हिस्सा

श्रेयस अय्यर चूके, लेकिन इन खिलाड़ियों ने बैक टू बैक दो बार जीत लिया खिताब; पिछले साल थे KKR का हिस्सा

 Published : Jun 04, 2025 12:09 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 12:12 pm IST

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन इसके बाद फाइनल में टीम अपने रंग में नहीं दिखी और 6 रनों से मुकाबला हार गई।

सुयश शर्मा और फिल साल्ट- India TV Hindi
सुयश शर्मा और फिल साल्ट Image Source : AP

आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 184 रन ही बना सकी और इसी के साथ आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। आरसीबी की जीत में सुयश शर्मा और फिल साल्ट ने अहम योगदान दिया। खास बात ये है कि ये दोनों प्लेयर्स पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे और इन दोनों ने केकेआर के साथ आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। अब आरसीबी के साथ ये प्लेयर्स चैंपियन बने हैं, जबकि श्रेयस अय्यर खिताब जीतने से चूक गए।

1. फिल साल्ट

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने फिल साल्ट को 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद उन्हें विराट कोहली के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 403 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। अहम मौकों पर उन्होंने दमदार पारियां खेली हैं। पूरे टूर्नामेंट में वह विरोधी प्लेयर्स के लिए टेंशन बने रहे।

2. सुयश शर्मा

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने सुयश शर्मा को 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने दमदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया। सुयश ने क्वालीफायर-1 में भी पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 ओवर में तीन विकेट हासिल किए थे और सिर्फ 17 रन दिए थे। तब उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने ही टीम को फाइनल का टिकट दिलवाया था। मौजूदा सीजन में उन्होंने कुल 8 विकेट हासिल किए।

आरसीबी के प्लेयर्स ने किया दमदार प्रदर्शन

इन दोनों प्लेयर्स के अलावा रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार, विराट कोहली और जितेश शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी विरोधी टीमों के लिए परेशानी का सबब बने रहे। कोहली ने मौजूदा सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कुल 657 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल