1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार में विलेन बना ये फ्लॉप खिलाड़ी, टीम के लिए बन चुका सिरदर्द

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार में विलेन बना ये फ्लॉप खिलाड़ी, टीम के लिए बन चुका सिरदर्द

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 15, 2023 08:07 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 08:07 pm IST

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी के खिलाफ 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 में ये लगातार पांचवीं हार है। दिल्ली की हार में एक स्टार खिलाड़ी बड़ा कारण बना है।

Prithvi Shaw - India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : IPLT20.COM

RCB vs DC IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी के खिलाफ 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 में ये लगातार पांचवीं हार है। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक स्टार खिलाड़ी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। इस प्लेयर की खराब फॉर्म का खामियाजा दिल्ली की टीम को हराकर चुकाना पड़ा। इसके बाद फैंस ने इस प्लेयर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में। 

बुरी तरह से फ्लॉप रहा ये खिलाड़ी 

आईपीएल 2023 में पृथ्वी शॉ बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। वह रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिकने के लिए तरस रहे हैं। आईपीएल 2023 के 5 मैचों में वह सिर्फ 34 रन ही बना पाए हैं। पृथ्वी शॉ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 रन, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीरो रन बनाए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। 

ऐसा रहा है करियर 

पृथ्वी शॉ साल 2018 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 68 मैचों में 1622 रन बनाए हैं, जिसमें 99 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 146.45 का है, लेकिन लंबे समय से वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। इसी वजह से कई दिग्गज क्रिकेटर्स उनके टीम में बने रहने को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं। 

हार के बाद डेविड वॉर्नर ने कही ये बात 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने हार के बाद कहा कि हमने शुरुआती तीन विकेट जल्दी को दिए थे। हमें टारगेट का अच्छी तरह से पीछा करना चाहिए था। आरसीबी की टीम ने गेंद से बेहतरीन शुरुआत की। सिराज ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया। अभी हमारे पास पांच दिन की छुट्टी है। हमें बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टॉप ऑर्डर को साझेदारी बनाने की जरूरत है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल