Shreyas Iyer: IPL में जब कोई बल्लेबाज सिर्फ रन ही नहीं बनाता, बल्कि अपने खेल से अलग ही माहौल बना देता है, तो समझ लीजिए वह अलग जोन में है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों ठीक उसी दौर से गुजर रहे हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी और नेतृत्व ने टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इसी बीच अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने अय्यर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अच्छे से महान बनने की यात्रा पर बताया है।
अलग जोन में श्रेयस अय्यर
अश्विन ने कहा कि श्रेयस अय्यर का खेल सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि मैदान पर उनकी मौजूदगी ही कहानी बयां करती है। उन्होंने ESPNcricinfo के टाइमआउट प्रोग्राम में कहा कि वह सिर्फ उनके बनाए गए रनों, उनकी संख्या, छक्कों या चौकों को नहीं देख रहे हैं, बल्कि मैदान पर उनकी मौजूदगी को देख रहे हैं। और वह आपको एक कहानी बताती है। जब श्रेयस अय्यर गार्ड मार्क करते हैं, तो ऐसा लगता है कि वह एक ऐसे जोन में हैं जिसे शायद वे लोग समझ नहीं सकते जिन्होंने खेल को खिलाड़ियों की तरह नहीं देखा है। इसे जोन कहा जाता है। आपके करियर में ऐसे फेज आते हैं जब एक या दो साल तक आप लगभग कोई गलती नहीं करते।
उन्होंने आगे कहा कि और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप जोन में होते हैं। सब कुछ सही चल रहा होता है। आप क्या खा रहे हैं, कब सो रहे हैं, कैसे अभ्यास कर रहे हैं। नेट्स में जो गेंद आप खेलते हैं, वही गेंद मैच में भी मिलती है और अगली भी।
अश्विन की सफलता का राज?
IPL 2026 में अय्यर का बल्ला जमकर बोल रहा है। पिछले तीन मैचों में उन्होंने 50, 69* और 66 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 187.96 का है। अश्विन ने अय्यर की मानसिकता को उनकी सफलता की असली वजह बताया। उन्होंने कहा कि क्रीज पर उनकी मौजूदगी कई मायनों में गेंदबाजों को डरा रही है। और उन्होंने यह कैसे किया? खुद को बेहतर बनाने की उनकी भूख शानदार है। उन्होंने काफी समय तक क्रिकेट खेला है और कई खिलाड़ियों से मिला हूं। बहुत कम खिलाड़ियों में यह भूख होती है कि वे अपनी ताकत छोड़कर अपनी कमजोरियों पर काम करें।
अश्विन ने अय्यर की प्रगति को खास बताते हुए कहा कि और यही यात्रा वह अच्छे से महान बनने की यात्रा कहते हैं। वह व्यक्तिगत रूप से मानते हैं कि श्रेयस ने अच्छे से महान बनने की यात्रा शुरू कर दी है। वह यह नहीं कह रहे कि वह महान हैं, वह कह रहे हैं कि यह एक यात्रा है।
अश्विन सम्मान के हकदार
उन्होंने अय्यर के शॉर्ट बॉल खेलने के अंदाज का जिक्र करते हुए कहा कि कहा जाता था कि वह शॉर्ट बॉल नहीं खेल सकते। उन्होंने कहा कि ठीक है, वह टेस्ट मैच में शॉर्ट बॉल पुल करेगा और आउट हो जाएगा, लेकिन वह मुकाबले से पीछे नहीं हटेगा। जसप्रीत बुमराह को मिडविकेट के ऊपर छक्का मारना कई खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। अश्विन ने आगे कहा कि इस समय अगर उन्हें उचित सम्मान नहीं मिलता है, तो यह उनका नुकसान नहीं है। यह हमारा नुकसान है कि हम उन्हें भारतीय टीम में वैसा खेलते नहीं देख पा रहे हैं जैसा वह पंजाब किंग्स के लिए कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
ODI World Cup 2027 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, बढ़ाया गया अजीत अगरकर का कार्यकाल
CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन