1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 6 मुकाबले हारने के बाद भी राजस्थान के लिए खुल सकता है प्लेऑफ का दरवाजा, बचा एक रास्ता

6 मुकाबले हारने के बाद भी राजस्थान के लिए खुल सकता है प्लेऑफ का दरवाजा, बचा एक रास्ता

 Published : Apr 20, 2025 12:07 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 12:07 pm IST

Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है और टीम कुल 6 मुकाबले हार चुकी है।

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

आईपीएल 2025 में फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2025 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। शुरुआती तीन मैचों में चोटिल होने की वजह से नियमित कप्तान संजू सैमसन सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले, तब रियान पराग ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद जब संजू ने वापसी की, तो उनकी कप्तानी में ही टीम का नतीजा ढाक के तीन पात रहा। मौजूदा सीजन में टीम 6 मुकाबले हार चुकी है, लेकिन अभी भी उसके प्लेऑफ में पहुंचने की एक हल्दी उम्मीद बची हुई है।

8वें नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स की टीम

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की है और 6 मैच हारे हैं। 4 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.633 है। वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर मौजूद है। मौजूदा सीजन में अभी तक राजस्थान इकलौती ऐसी टीम है, जिसने सीजन में कुल 6 मैच हारे हैं।

जीतने होंगे बचे हुए सभी 6 मुकाबले

मौजूदा सीजन में अभी उसके 6 मुकाबले बचे हुए हैं, अगर टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी, जिससे उसके कुल 16 अंक हो जाएं। उसे यह भी ध्यान रखना होगा कि उसका नेट रन रेट बढ़ जाए। क्योंकि अभी प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमों के 10-10 अंक हैं और इन तीनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय लग रहा है। ऐसे में राजस्थान के लिए बाद में नेट रन रेट में मामला फंस सकता है। इसी वजह से उसे अब आने वाले हर मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर ध्यान लगाना होगा।

पिछले दो मैचों में करीबी अंतर से हारी है राजस्थान रॉयल्स की टीम

पिछले दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीतने के करीब थी, लेकिन वह जीतते हार गई। टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में 9 रन नहीं चेज कर पाई। मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए मैच टाई करवा दिया था। इसके बाद सुपर ओवर में राजस्थान की टीम सिर्फ 11 रन बना पाई थी और जीता हुआ मुकाबला हार गई। 

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम को सांसें रोक देने वाले मैच में 2 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा है। इस मैच में भी राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 9 रनों की जरूरत थी, इस बार टीम के लिए आवेश खान जीत की राह में रोड़ा बन गए। आवेश ने मैच में तीन विकेट लेकर LSG को मैच जिता दिया। अगर राजस्थान ये दोनों मैच जीत जाती, तो उसके प्लेऑफ में पहुंचना का रास्ता आसान हो जाता।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल