1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL के प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तानी कमेंटेटर से हुई बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, देखें वीडियो

PSL के प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तानी कमेंटेटर से हुई बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, देखें वीडियो

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 23, 2025 11:31 am IST,  Updated : Apr 23, 2025 11:32 am IST

पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL की प्रेजेंटेशन सेरमनी में दिग्गज कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा से एक बड़ी गलती हो गई, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Ramiz Raja- India TV Hindi
रमीज राजा Image Source : GETTY

भारत में इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग यानी कि PSL खेला जा रहा है। दोनों ही टूर्नामेंट एक समय पर खेला जा रहा है। अक्सर पाकिस्तानी क्रिकेटर पीएसएल की तुलना आईपीएल से करते हैं और अपने देश के टी-20 लीग को आईपीएल से बड़ा बताते हैं। इसके लिए कई बार उनका मजाक भी उड़ाया जाता है। इसी बीच पीएसएल 2025 में 22 अप्रैल को खेले गए मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच के प्रेजेंटेशन सेरमनी में पाकिस्तानी के दिग्गह कमेंटेटर रमीज राजा से बड़ी गलती हो गई।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान एक बड़ी गलती कर बैठे रमीज राजा

एक अवॉर्ड की घोषणा करते समय रमीज राजा ने पीएसएल की जगह आईपीएल का नाम ले लिया और इसके लिए उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। यह वाकया तब हुआ जब रमीज राजा ने आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को ‘कैच ऑफ द मैच’ अवॉर्ड देने के लिए बुलाया था। रमीज राजा ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि जॉश लिटिल को कैच ऑफ द मैच के अवॉर्ड के तौर पर 2 लाख रुपये मिलते हैं। लिटिल ने इस मैच में शानदार कैच पकड़ कर फखर जमां को आउट किया था। शायद ये HBL IPL का सबसे बेहतरीन कैच था। यहां उनके मुंह से PSL की जगह गलती से IPL निकल गया। अब उनक यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मुल्तान सुल्तान ने दर्ज की जीत 

22 अप्रैल को हुए मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने लाहौर कलंदर्स को 33 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुल्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स की टीम 20 ओवर में 195 रन ही बना पाई। मुल्तान के लिए यासिर खान ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। जबकि टीम के तेज गेंदबाज उबैद शाह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए। उन्होंने फखर जमां, सैम बिलिंग्स और डैरिल मिचेल को आउट किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। यासिर खान को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें

SRH vs MI: बुमराह के पास होगा नंबर 1 बनने का मौका, इस मामले में छोड़ सकते हैं लसिथ मलिंगा को पीछे

VIDEO: ऐसा नजारा सिर्फ PSL में ही देखने को मिल सकता है, गेंदबाज ने जश्न मनाने के चक्कर में विकेटकीपर को ही कर दिया चोटिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल