1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy 2021-2022: मिजोरम के खिलाफ बिहार के साकिबुल गनी ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में लगाया तिहरा शतक

Ranji Trophy 2021-2022: मिजोरम के खिलाफ बिहार के साकिबुल गनी ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में लगाया तिहरा शतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 18, 2022 02:51 pm IST,  Updated : Feb 18, 2022 03:32 pm IST

साकिब ने 405 गेंदों का सामना करते हुए 341 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 56 चौके और 2 छक्के भी शामिल रहे।

Ranji Trophy 2021-2022, Sakibul Gani, Bihar vs Mizoram, cricket, sports - India TV Hindi
Sakibul Gani Image Source : TWITTER

रणजी ट्रॉफी 2021-22 के पहले मुकाबले में मिजोरम के खिलाफ बिहार के साकिबुल गनी ने अपने डेब्यू मैच ही तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। साकिब दुनिया के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मुकाबले में यह कारनामा किया है। साकिब ने 405 गेंदों का सामना करते हुए 341 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 56 चौके और 2 छक्के भी शामिल रहे।

बिहार क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले गनी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहेरा ने साल 2019 में अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में नाबाद 237 रनों की पारी खेलकर कीर्तिमान स्थापित किया था। गनी अपना तिहरा शतक 387 गेंदों पर पूरा किया। बिहार और मिजोरम के बीच यह मुकाबला बंगाल के जाधवपुर यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के पहले मुकाबले में बिहार के कप्तान बाबुल कुमार ने भी दोहरा शतक जड़ा है। साकिब और बाबुल की इस बेहतरीन पारी की बदौलत ही बिहार ने पहली पारी में विकेट के नुकसान पर 645 रन बना लिए थे। गनी ने चौथे विकेट के लिए बाबुल कुमार के साथ 557 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की

आपको बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है। इन दोनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2006 में 624 रन जोड़े थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल