Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy Final मैच में हुआ बवाल, कप्तान ने विपक्षी खिलाड़ी को मारा सिर; देखें VIDEO

Ranji Trophy Final मैच में हुआ बवाल, कप्तान ने विपक्षी खिलाड़ी को मारा सिर; देखें VIDEO

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 25, 2026 03:53 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 03:53 pm IST

Ranji Trophy Final: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच में रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला हुबली के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन के खेल के दौरान एक बड़ा बवाल मैदान पर देखने को मिला, जब जम्म-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के प्लेयर को अपना सिर दे मारा।

Paras Dogra And Mayank Agarwal- India TV Hindi
Image Source : PTI पारस डोगरा और मयंक अग्रवाल

भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन का फाइनल मुकाबला हुबली के स्टेडियम में कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद से उनकी तरफ से अब तक दूसरे दिन के खेल में भी काफी बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं दूसरे दिन के खेल में जम्मू-कश्मीर टीम क कप्तान पारस डोगरा और कर्नाटक टीम के प्लेयर्स के बीच में बवाल देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पारस डोगरा ने कर्नाटक के प्लेयर केवी अनीश को मारा सिर

जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा क बल्ले से पहली पारी में 70 रनों की शानदार इनिंग देखने को मिली। वहीं दूसरे दिन के खेल के दौरान उनकी पारी के 101वें ओवर में जब प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे, तो उस समय पारस डोगरा के बल्ले से एक गेंद का किनारा लगा और वह सीधे चौके के लिए चली गई। इसी दौरान कर्नाटक टीम के प्लेयर केवी अनीश जो सब्स्टीट्यूट फील्डर वह फॉर्वर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, उनके पास अचानक पारस डोगरा आते हैं और कुछ बातचीत करते हैं, जिसमें इसी दौरान उन्होंने अनीश के सिर पर अपना सिर मार दिया। इसी दौरान कर्नाटक टीम के अनुभवी खिलाड़ी मयंक अग्रवाल जिन्होंने इस घटना को देखा और वह तुरंत पारस डोगरा के पास गुस्से में पहुंचे जिसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। फील्ड अंपायर ने इस दौरान बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराने की कोशिश की। वहीं केएल राहुल ने भी इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा से बात की।

अपनी हरकत के लिए पारस डोगरा ने मांगी माफी

पारस डोगरा ने अपनी हरकत को लेकर कर्नाटक टीम के प्लेयर अनीश से माफी मांगी, लेकिन विपक्षी टीम के सभी खिलाड़ी उनकी इस हरकत को लेकर काफी गुस्से में नजर आए। वहीं इसको लेकर कर्नाटक टीम के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने फील्ड अंपायर से बात की थी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब हो सकी है, जिसमें अभी तक उनकी तरफ से दूसरे दिन के खेल तक शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां पर वह अपनी पहली पारी में 500 रनों से अधिक का स्कोर बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs ZIM: रिंकू सिंह को लेकर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले आया अपडेट, बल्लेबाजी कोच ने कर दी पूरी स्थिति साफ

इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचते ही रच दिया नया इतिहास, पाकिस्तान के साथ श्रीलंका को भी पछाड़ा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement