1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान क्यों करते हैं बुलेट प्रूफ कार में ट्रैवल? अफगानी स्पिनर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

राशिद खान क्यों करते हैं बुलेट प्रूफ कार में ट्रैवल? अफगानी स्पिनर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 23, 2025 05:41 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 05:41 pm IST

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। राशिद ने बताया कि वह अफगानिस्तान में क्यों बुलेट प्रूफ कार में सफर करते हैं।

Rashid Khan- India TV Hindi
राशिद खान Image Source : AP

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने अपने देश में रोजमर्रा की जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन के साथ एक इंटरव्यू में राशिद ने बताया कि उन्हें अपने ही देश में खुद की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ कार का इस्तेमाल करना पड़ता है। राशिद की इन बातों को सुनकर पीटरसन भी हैरान रह गए। उनका ये बयान इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

केविन पीटरसन के इंटरव्यू में राशिद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

केविन पीटरसन ने इंटरव्यू के दौरान राशिद खान से पूछा कि क्या अफगानिस्तान में आम लोगों की जिंदगी सामान्य रहती है। इसका जवाब देकर राशिद ने सभी को चौंका दिया। राशिद ने कहा कि कोई चांस नहीं। मैं सामान्य कार में नहीं जा सकता। मुझे बुलेट प्रूफ कार में ही सफर करना पड़ता है। उन्होंने आगे बताया कि यह कदम डर की वजह से नहीं, बल्कि वहां की हालात की मजबूरी है। ये मेरी सुरक्षा के लिए जरूरी है। कोई मुझे गोली मारने नहीं जा रहा, लेकिन गलत जगह और गलत समय पर कुछ भी हो सकता है। कई बार लोग कार खोलने की भी कोशिश करते हैं।

अफगानिस्तान में बुलेट प्रूफ कार में सफर करना सामान्य बात

राशिद ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि यह बुलेट प्रूफ कार खास तौर पर उनके लिए ही बनाई गई है, लेकिन ये चीज अफगानिस्तान में काफी नॉर्मल है। उन्होंने कहा कि मैंने इसे खास तौर पर बनवाया है, लेकिन यहां बहुत से लोग ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। यह अफगानिस्तान में काफी नॉर्मल बात है। पीटरसन इस जवाब पर सिर्फ इतना ही कह सके कि यह स्थिति आकर्षक है।

ILT20 में खेल रहे हैं राशिद खान

राशिद खान इस वक्त अबू धाबी ILT20 में खेल रहे हैं। वह आईपीएल, बिग बैश लीग, द हंड्रेड और कैरेबियन प्रीमियर लीग जैसी दुनिया की बड़ी लीगों में खेल चुके हैं। वे दुबई को अपना दूसरा घर मानते हैं। राशिद खान इस वक्त आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं और आगामी आईपीएल सीजन में इसी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले आईपीएल सीजन में राशिद खान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, वह आईपीएल 2025 में 15 मैचों में सिर्फ 9 विकेट ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी इस दिन खेलेंगे अगला मैच, इस बार मिली है उपकप्तानी

VHT 2025-26: 1 रन बनाते ही विराट कोहली हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, सचिन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल