1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'ठीक-ठाक ही है', करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने लगाई शाहीन अफरीदी की क्लास

'ठीक-ठाक ही है', करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने लगाई शाहीन अफरीदी की क्लास

 Published : Oct 15, 2023 10:40 am IST,  Updated : Oct 15, 2023 10:40 am IST

भारत के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी ने खराब प्रदर्शन किया। उनके खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। अब अफरीदी के लिए रवि शास्त्री ने बड़ी बात कही है।

Ravi Shastri And Shaheen Afridi- India TV Hindi
Ravi Shastri And Shaheen Afridi Image Source : GETTY

Ravi Shastri: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 192 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी की वजह से हासिल से कर लिया। मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। इसी कारण पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने शाहीन शाह अफरीदी के लिए बड़ी बात कही है। 

शाहीन अफरीदी ने किया खराब प्रदर्शन 

भारत के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की। भारतीय बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खूब रन बनाए। अफरीदी अपनी लय में बिल्कुल नजर नहीं आए, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने अपने 6 ओवर में 36 रन दिए और वह सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर सके। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 9 ओवर में 66 रन दिए थे। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल होने की वजह से वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाए। उनकी जगह हसन अली को मौका मिला था, लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। 

रवि शास्त्री ने कही ये बात 

शाहीन अफरीदी के खराब प्रदर्शन पर कमेंट्री करते हुए पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि लोग मुझे कहते हैं कि पाकिस्तान का जबरदस्त अटैक है। ये नकली बात है। जबरदस्त अटैक नहीं है। नसीम शाह नहीं खेल रहे हैं। क्वालिटी स्पिन ऐसा है। शाहीन अफरीदी कोई वसीम अकरम नहीं है। वह एक अच्छा गेंदबाज है। वह नई गेंद से विकेट ले सकता है। इतना ज्यादा चढ़ाने की जरूरत है। जब है ठीक ठाक तो बोलना चाहिए ठीक-ठाक। जो है उसे मानना चाहिए। 

भारतीय टीम ने हासिल की जीत 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बाबर आजम ने बनाए। उन्होंने 50 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2-2 विकेट चटकाए। भारत के लिए रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में 86 रन बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर 53 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें: 

बाबर-रिजवान की जोड़ी ने भारत को जिताया मैच? जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी का बयान​

IND vs PAK मैच में बीच जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, फैंस को कानों-कान नहीं लगी खबर!

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल