1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 से पहले CSK में आर अश्विन की वापसी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025 से पहले CSK में आर अश्विन की वापसी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 05, 2024 06:57 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 06:57 pm IST

Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन की चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हो गई है। उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बता दें अश्विन 2009 से 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं।

Ravichandran Ashwin- India TV Hindi
IPL 2025 से पहले CSK में आर अश्विन की वापसी Image Source : GETTY

R Ashwin Returns To CSK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आर अश्विन की चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हो गई है। अश्विन को इस वापसी के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है। वह अब एक नए रोल में नजर आने वाले हैं। आर अश्विन को लेकर सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया है। 

CSK में आर अश्विन की वापसी

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर की कमान संभालने के लिए तैयार हैं, ऐसे में इस फ्रेंचाइजी में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो जाएगा जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अश्विन केंद्र के साथ-साथ भारत और विदेशों में टीम की विभिन्न अकादमियों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि अश्विन भारत और तमिलनाडु के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी उपस्थिति से हाई परफॉर्मेंस सेंटर और हमारी अकादमियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। बता दें यह सेंटर चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित है। 

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में आएंगे अश्विन? 

37 साल के अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग में 2009 से 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे थे। आईपीएल के लिए इस साल बड़ी नीलामी होनी है और ऐसे में अगर अश्विन बोली का हिस्सा होते है तो सीएसके उन्हें अपनी टीम से जोड़ने की कोशिश कर सकती है। अश्विन 2022 सीजन से राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य है। आईपीएल नीलामी में अश्विन को टीम से जोड़ने के बारे में पूछे जाने पर विश्वनाथ ने कहा कि नीलामी में चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं होती है। हम इस बारे में तब देखेंगे।

एमएस धोनी पर कही ये बात 

सीएसके के करिशमाई खिलाड़ी और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर विश्वनाथ ने कहा कि इस बारे में सिर्फ वही कोई फैसला ले सकते हैं। हम और उनके प्रशंसक चाहेंगे की वह खेलें लेकिन आखिर में यह उनका फैसला ही होगा और हम उसका सम्मान करेंगे। बता दें धोनी ने पिछले सत्र की शुरुआत में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। 

(INPUT-PTI)

ये भी पढ़ें

IND vs IRE: T20 क्रिकेट में अब टूटेगा एमएस धोनी का सालों पुराना रिकॉर्ड, बड़े कीर्तिमान के करीब रोहित

T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का मौका, ट्रिपल चैंपियन बन सकती है टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल