भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को धमाकेदार अंदाज में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने भारत को जीतने के लिए 252 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारतीय टीम ने आसानी से चेज कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 76 रनों की पारी खेली। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के हर मैच के बाद फील्डिंग मेडल दिया है। यह मेडल उस खिलाड़ी को मिलता है, जिसने मैच में अच्छी फील्डिंग की होती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच के बाद फील्डिंग का स्पेशल मेडल रवींद्र जडेजा को सौंपा गया है।
रवींद्र जडेजा को मिला स्पेशल मेडल
ड्रेसिंग रूम में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बताया कि फील्डिंग मेडल के लिए रवींद्र जडेजा और विराट कोहली नोमिनेट हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि जडेजा ने शानदार फील्डिंग की और वह तेज थ्रो कर रहे थे। उनके ग्राउंड पर रहने पर फील्डर्स को भी एनर्जी मिलती है।
रवींद्र जडेजा हैं बेहतरीन फील्डर
रवींद्र जडेजा अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। वह निचले क्रम पर उतरकर धाकड़ बैटिंग करने में माहिर हैं। वह गेंदबाजी करते समय अपना ओवर जल्दी पूरा कर लेते हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 204 वनडे मैचों में 2806 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 231 विकेट दर्ज हैं।
भारत ने तीसरी बार जीता जीता खिताब
भारतीय टीम ने कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। इससे पहले भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2002 (संयुक्त विजेता) का खिताब सौरव गांगुली की कप्तानी में और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। अब रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी है।
यह भी पढ़ें:
ICC का बड़ा ऐलान! 25 साल के धाकड़ खिलाड़ी ने रचा नया इतिहास, गेल, धवन और पोंटिंग को दिया पछाड़
इन 7 भारतीय प्लेयर्स ने पहली बार जीता कोई ICC खिताब, करियर में जोड़ लिया सुनहरा पन्ना