1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने IPL इतिहास में वो कर दिखाया जो अब तक कोई नहीं कर पाया, 18 साल में पहली बार हुआ ऐसा

RCB ने IPL इतिहास में वो कर दिखाया जो अब तक कोई नहीं कर पाया, 18 साल में पहली बार हुआ ऐसा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 28, 2025 06:59 am IST,  Updated : May 28, 2025 06:59 am IST

LSG vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 सीजन में अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल करने के साथ क्वालीफायर-1 के लिए अपनी जगह को पक्का किया। वहीं आरसीबी इस जीत ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बना दिया।

Royal Challengers Bengaluru- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच भिड़ंत देखने को मिली। आरसीबी की टीम ने इस मैच में 228 रनों के टारगेट को जहां 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया तो वहीं इसी के साथ वह क्वालीफायर-1 के लिए अपनी जगह को पक्का करने में भी कामयाब रहे। आरसीबी की ये जीत आईपीएल के 18 साल के इतिहास में भी ऐतिहासिक हो गई, जिसमें उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया जिसे इससे पहले कोई भी टीम करने में कामयाब नहीं हो सकी थी। आरसीबी ने लीग स्टेज का अंत 14 मैचों में 9 जीत और 4 हार के साथ किया जिसमें उनके कुल 19 अंक रहे।

एक सीजन में घर से बाहर सभी मैच जीतने वाली टीम बनी आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का इस बार अपने होम ग्राउंड के मुकाबले घर के बाहर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। आरसीबी आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में पहली ऐसी टीम बनी है जो लीग स्टेज में घर से बाहर अपने सभी मैच जीतने में कामयाब रही है। आरसीबी ने इस सीजन कुल 7 मैच घर से बाहर खेले और सभी को जीतने में सफल रहे। इसके अलावा एक सीजन में घर से बाहर सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड के मामले में आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की है जिसमें उन्होंने साल 2012 के सीजन में खेले 8 मैचों में 7 को अपने नाम किया था।

IPL के एक सीजन में घर से बाहर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

  • आरसीबी - 7 जीत 7 मैच में (साल 2025)
  • केकेआर - 7 जीत 8 मैच में (साल 2012)
  • मुंबई इंडियंस - 7 जीत 8 मैच में (साल 2012)
  • गुजरात टाइटंस - 6 जीत 7 मैच में (साल 2023)
  • राजस्थान रॉयल्स - 6 जीत 7 मैच में (साल 2022)
  • दिल्ली कैपिटल्स - 6 जीत 8 मैच में (साल 2012)

क्वालीफायर-1 में होगा पंजाब किंग्स से सामना

आरसीबी की टीम ने आईपीएल में 9 साल के बाद लीग स्टेज मुकाबले खत्म होने पर प्लेऑफ के लिए टॉप-2 की पोजीशन पर खत्म करने में कामयाब हो सकी है। वहीं क्वालीफायर-1 में उनकी भिड़ंत 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पंजाब किंग्स की टीम से होगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

ऋषभ पंत ने तो नया कीर्तिमान ही रच दिया, एलएसजी के बल्लेबाज ने पहली बार किया ये कारनामा

VIDEO: कभी नहीं हुआ होगा सेलिब्रेशन! ऋषभ पंत ने कुछ इस अंदाज में मनाया शतक का जश्न

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल