1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यूं ही फाइनल तक नहीं पहुंची आरसीबी की टीम, पहली बार देखने को मिले ऐसे नजारे

यूं ही फाइनल तक नहीं पहुंची आरसीबी की टीम, पहली बार देखने को मिले ऐसे नजारे

 Published : May 30, 2025 04:28 pm IST,  Updated : May 30, 2025 04:29 pm IST

आरसीबी ने आईपीएल 2025 फाइनल में अपनी सीट बुक कर ली है। लेकिन इस दफा ये खास है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुछ अलग भी किया है।

rcb- India TV Hindi
आरसीबी Image Source : PTI

आरसीबी पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है। दूसरी टीम कौन सी होगी, इसको लेकर अभी फैसला होना बाकी है, इसमें कुछ वक्त लगेगा। आरसीबी ने चौथी दफा आईपीएल फाइनल में अपनी जगह बनाई है। हालांकि टीम खिताब एक भी बार नहीं जीत पाई है। इस बार टीम ने मिलकर कुछ ऐसा किया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि जो काम अब तक नहीं हुआ, यानी आरसीबी ने खिताब नहीं जीता, वो इस बार हो सकता है। 

इतने साल बाद आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भले ही इससे पहले भी तीन बार आईपीएल फाइनल में जगह बना चुकी हो, लेकिन इस बार उसे​ खिताबी भिड़ंत वाले मुकाबले में जाने के लिए 9 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। इस बीच नजर इस बात पर भी डाली जानी चाहिए कि टीम ने इस बार आखिर ऐसा क्या क्या किया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। आरसीबी ने इस बार आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज किया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। टीम ने 228 रनों के आंकड़े को भी बड़ी आसानी से चेज कर हासिल कर लिया। 

सीएसके को उसके घर में जाकर आरसीबी ने दी मात

इस साल के आईपीएल में जहां आरसीबी का सिक्का चला, वहीं सीएसके का कोई भी दांव सही नहीं बैठा। आरसीबी ने करीब 17 साल के इंतजार के बाद सीएसके को उसके घर में यानी चेपॉक में हराने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले बेंगलुरु ने साल 2008 में ही सीएसके को उसके घर पर हराया था, ये सिलसिला भी इस बार टूट गया। इतना ही नहीं आरसीबी ने इस बार मुंबई इंडियंस को उसके घर यानी वानखेड़े में करीब 10 साल के इंतजार के बाद हराने में सफलता हासिल की। इसके साथ ही टीम ने सात साल बाद दिल्ली कैपिटल्स को दिल्ली ओर केकेआर को सात साल बाद कोलकाता में भी मात दी। जो की एक रिकॉर्ड है। आरसीबी ने सीएसके से अपने दोनों लीग मैच जीते, जो कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है। 

हर मैच में मिला एक अलग ही मैच विनर

आरसीबी ने इस बार विरोधी टीम के घर पर अपने सारे के सारे मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस तरह से आरसीबी आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। टीम की इन सभी जीतों में कोई एक ही खिलाड़ी हीरो बनकर नहीं उभरा। मजे की बात ये रही कि टीम की कुल 9 जीतों में हर बार एक नया​ खिलाड़ी मैच का सर्वश्रेष्ठ खिला​ड़ी घोषित किया गया, जो कि बताता है कि हर बार नए खिला​ड़ी ने जिम्मेदारी ली और टीम को जीत दिलाने का काम किया है। क्वालीफायर में तो टीम ने पंजाब किंग्स की ओर से दिए गए टारगेट को केवल 10 ओवर में ही हासिल कर लिया। आईपीएल प्लेऑफ में ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम ने महज 10 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया हो। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल