RCB vs DC Head to Head: आईपीएल के जारी सीजन का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियंस RCB का प्रदर्शन इस सीजन लाजवाब रहा है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ एक में हार मिली है, बाकी के चार मुकाबलों में उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन मिलाजुला रहा है। टीम ने चार में से दो में जीत दर्ज की है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में RCB और DC का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है।
RCB vs DC: कैसा है आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 20 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं 12 मैचों में दिल्ली ने जीत दर्ज की है। एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं आया है। इन दोनों टीमों के बीच 215 रनों का हाईएस्ट स्कोर और लोएस्ट स्कोर 95 रनों का रहा है। आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता था। दूसरे मुकाबले में RCB को 6 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसे RCB ने अपने नाम किया था।
RCB vs DC मैच में इन प्लेयर्स पर रहेंगी नजरें
RCB के लिए कोहली ने पिछले 10 मैचों में 49.11 की औसत से 442 रन बनाए हैं। रजत के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 306 रन आए हैं। इन दोनों बल्लेबाज पर इस मैच में भी नजरें रहेंगी। DC के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैच में 151.38 की स्ट्राइक रेट से 327 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में RCB के लिए भुवनेश्वर ने पिछले 10 मैच में 9.82 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। DC से अक्षर ने पिछले 7 मैचों में 7.64 की इकॉनमी से 7 विकेट चटकाए हैं। दोनों ही बॉलर्स अपनी गेंदबाजी से किसी भी दिन मैच को पलट सकते हैं।
RCB vs DC: दोनों टीमों की संभावित 11
आरसीबी : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, ऑकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 4 अनकैप्ड प्लेयर्स को दिया मौका, सरफराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी
SRH की टीम में हुई धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, रफ्तार से बरपाता है कहर, MI और GT के लिए खेल चुका है मैच