RCB vs DC Live Score: IPL 2024 का 62वां मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 188 रनों का टारगेट दिया। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 140 रनों पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने 52 रनों की पारी खेली। वहीं यश दयाल ने 3 विकेट अपने नाम किए।
RCB vs DC मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।