1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RCB: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी रनों की बरसात, जानें पिच रिपोर्ट को लेकर अहम जानकारी

MI vs RCB: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी रनों की बरसात, जानें पिच रिपोर्ट को लेकर अहम जानकारी

 Written By: Govind Singh
 Published : May 09, 2023 01:30 pm IST,  Updated : May 09, 2023 01:30 pm IST

RCB vs MI: IPL 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

MI vs RCB - India TV Hindi
MI vs RCB Image Source : IPL

RCB vs MI: IPL 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। आईपीएल 2023 में दोनों टीमें एक मुकाबला खेल चुकी हैं, जिसमें आरसीबी की टीम ने बाजी मारी है। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है। ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, कैसी हो सकती है वानखेड़े स्टेडियम की पिच?

वाखेड़े में होगी रनों की बरसात?  

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार रही है। मौजूदा सीजन में यहां चार मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। अगर बाद में ओस आती है, तो गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पिछले दो मुकाबलों में यहां रनों की बरसात देखने को मिली है। मौसम के लिहाज से गर्म हो सकती है और बारिश की संभावना ना के बराबर है।

मुंबई की गेंदबाजी है कमजोर 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से लय में दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड, कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इन बल्लेबाजों के दम पर ही मुंबई ने टारगेट का पीछा करते हुए इस साल 6 में से चार मुकाबले जीते हैं। मुंबई के लिए खतरे की घंटी उसके गेंदबाज हैं, जो खूब रन लुटा रहे हैं। मुंबई की टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से भी जूझ रही है। जोफ्रा आर्चर चोटिल होकर आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। तिलक वर्मा भी चोटिल हैं।  

दोनों टीमें के पास समान हैं अंक 

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के आईपीएल 2023 में समान अंक हैं, जो भी टीम आज होने वाला मुकाबला जीतेगी। उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल जाएंगे। आरसीबी  आईपीएल 2023 प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है। वहीं, मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर है। दोनों ही टीमों के 10-10 अंक है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल