RCB vs RR: आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया जिसे आरसीबी ने 11 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला था। आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर बनाया है। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की पारी खेली, इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 50 रनों की पारी खेली। आरसीबी की पारी के अंतिम ओवर्स में टिम डेविड ने 23 और जितेश शर्मा ने 20 रनों की पारी खेली। राजस्थान के लिए गेंदबाजी में संदीप शर्मा ने 2 तो वहीं जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- RCB vs RR: आरसीबी ने 11 रनों से मैच किया अपने नाम, हेजलवुड ने लिए 4 विकेट
RCB vs RR: आरसीबी ने 11 रनों से मैच किया अपने नाम, हेजलवुड ने लिए 4 विकेट
RCB vs RR: आईपीएल 2025 का 42वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जिसमें आरसीबी ने 11 रनों से जीत हासिल की है।
IPL 2025 Match 42nd RCB vs RR Live Score Update
-
11:27 PM (IST) Apr 24, 2025
आरसीबी ने राजस्थान को 11 रनों से हराया
आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को 11 रनों से हाराया। राजस्थान की टीम के तरफ से सबसे अधिक ध्रुव जुरेल 47 रन और यशस्वी जयसवाल 49 रन बनाए हैं। वहीं आरसीबी की टीम के तरफ से सबसे अधिक 4 विकेट जोश हेजलवुड, 2 विकेट क्रुणाल पांड्या, यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
11:24 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान को लगा 9वां झटका
वानिंदु हसरंगा के रूप में राजस्थान की टीम को 9वां झटका लगा है। वह रन आउट हुए हैं।
-
11:21 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान को लगा 8वां झटका
शुभम दुबे के रूप में राजस्थान की टीम को 8वां झटका लगा है। उन्हें यश दयाल ने पवेलियन भेजा है।
-
11:19 PM (IST) Apr 24, 2025
19 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए हैं। राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंदों में 17 रन चाहिए।
-
11:17 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान को लगा 7वां झटका
जोफ्रा आर्चर के रूप में राजस्थान की टीम को 7वां झटका लगा है। वह शून्य पर जोश हेज़लवुड का शिकार बने हैं।
-
11:15 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान को लगा छठा झटका
ध्रुव जुरेल के रूप में राजस्थान की टीम को छठा झटका लगा है। वह 47 रन बनाकर जोश हेज़लवुड का शिकार बने हैं।
-
11:05 PM (IST) Apr 24, 2025
जोश हेज़लवुड के ओवर में आए 6 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 5 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे मौजूद हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 40 रन और बनाने हैं।
-
11:02 PM (IST) Apr 24, 2025
ध्रुव जुरेल हुए आउट
शिम्रोन हेटमायर के रूप में राजस्थान की टीम को 5वां झटका लगा है। वह 11 रन बनाकर जोश हेज़लवुड का शिकार बने हैं।
-
10:58 PM (IST) Apr 24, 2025
16 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिम्रोन हेटमायर 11 रन और ध्रुव जुरेल 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 46 रन चाहिए।
-
10:47 PM (IST) Apr 24, 2025
14वें ओवर में आए 8 रन
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिम्रोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल अभी मौजूद हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 66 रन चाहिए।
-
10:43 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान को लगा चौथा झटका
नितीश राणा के रूप में राजस्थान की टीम को चौथा झटका लगा है। वह 22 गेंदों में 28 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने हैं।
-
10:40 PM (IST) Apr 24, 2025
सुयश शर्मा के ओवर में आए 4 रन
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 3 विकेट खोकर 132 रन बनाए हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 74 रन और बनाने हैं।
-
10:36 PM (IST) Apr 24, 2025
12 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश राणा 26 रन और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 78 रन और बनाने हैं।
-
10:27 PM (IST) Apr 24, 2025
10वें ओवर में आए 3 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश राणा और ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 93 रन और बनाने हैं।
-
10:23 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान को लगा तीसरा झटका
रियान पराग के रूप में राजस्थान की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 10 गेंदों में 22 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने हैं।
-
10:19 PM (IST) Apr 24, 2025
9 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 110 रन बनाए हैं। क्रीज पर नितीश राणा और रियान पराग मौजूद हैं।
-
10:12 PM (IST) Apr 24, 2025
सुयश शर्मा के ओवर में आए 12 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश राणा 12 रन और रियान पराग 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
10:07 PM (IST) Apr 24, 2025
7वें ओवर में आए 15 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए हैं। क्रीज पर नितीश राणा और रियान पराग मौजूद हैं।
-
10:02 PM (IST) Apr 24, 2025
पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश राणा और रियान पराग बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
10:01 PM (IST) Apr 24, 2025
यशस्वी जयसवाल हुए आउट
यशस्वी जयसवाल के रूप में राजस्थान की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 19 गेंदों में 49 रन बनाकर जोश हेज़लवुड का शिकार बने हैं।
-
9:52 PM (IST) Apr 24, 2025
वैभव सूर्यवंशी हुए आउट
वैभव सूर्यवंशी के रूप में राजस्थान की टीम को पहला झटका लगा है। वह 16 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने हैं।
-
9:50 PM (IST) Apr 24, 2025
जोश हेज़लवुड के ओवर में आए 12 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 46 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
9:46 PM (IST) Apr 24, 2025
3 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 34 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल 23 रन और वैभव सूर्यवंशी 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
9:41 PM (IST) Apr 24, 2025
यश दयाल के ओवर में आए 18 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 26 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
9:36 PM (IST) Apr 24, 2025
पहले ओवर में आए 8 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने राजस्थान की टीम ने 8 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं।
-
9:32 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के तरफ से ओपन करने यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी आए हैं। वहीं आरसीबी की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए हैं।
-
9:18 PM (IST) Apr 24, 2025
आरसीबी ने राजस्थान को 206 रनों का टारगेट दिया
आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं और राजस्थान की टीम को 206 रनों का टारगेट दिया है। आरसीबी की टीम के तरफ से सबसे अधिक विराट कोहली 70 रन और देवदत्त पडिक्कल 50 रन बनाए हैं। वहीं राजस्थान की टीम के तरफ से 2 विकेट संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
9:12 PM (IST) Apr 24, 2025
19 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 197 रन बना लिए हैं। क्रीज पर टिम डेविड और जीतेश शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
9:04 PM (IST) Apr 24, 2025
18वें ओवर में आए 14 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। क्रीज पर टिम डेविड और जीतेश शर्मा अभी मौजूद हैं।
-
8:59 PM (IST) Apr 24, 2025
17 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 4 विकेट खोकर 167 रन बना लिए हैं। क्रीज पर टिम डेविड और जीतेश शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:57 PM (IST) Apr 24, 2025
आरसीबी को लगा चौथा झटका
रजत पाटीदार के रूप में आरसीबी को टीम को चौथा झटका लगा है। उन्हें संदीप शर्मा ने पवेलियन भेजा है।
-
8:54 PM (IST) Apr 24, 2025
आरसीबी को लगा तीसरा झटका
देवदत्त पडिक्कल के रूप में आरसीबी को टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 27 गेंदों में 50 रन बनाकर संदीप शर्मा का शिकार बने हैं।
-
8:43 PM (IST) Apr 24, 2025
विराट कोहली हुए आउट
विराट कोहली के रूप में आरसीबी को टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 42 गेंदों में 70 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने हैं।
-
8:42 PM (IST) Apr 24, 2025
15वें ओवर में आए 22 रन
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 156 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम को दूसरे विकेट की तलाश है।
-
8:41 PM (IST) Apr 24, 2025
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक
आरसीबी की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
8:35 PM (IST) Apr 24, 2025
14 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 37 रन और विराट कोहली 63 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:31 PM (IST) Apr 24, 2025
13वें ओवर में आए 10 रन
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:25 PM (IST) Apr 24, 2025
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
आरसीबी की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 32 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
8:23 PM (IST) Apr 24, 2025
11वें ओवर में आए 11 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 18 रन और विराट कोहली 42 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:19 PM (IST) Apr 24, 2025
10 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 83 रन बनाए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली मौजूद हैं।
-
8:13 PM (IST) Apr 24, 2025
वानिंदु हसरंगा के ओवर में आए 6 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 5 रन और विराट कोहली 37 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:09 PM (IST) Apr 24, 2025
8वें ओवर में आए 7 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:04 PM (IST) Apr 24, 2025
आरसीबी को लगा पहला झटका
फिल साल्ट के रूप में आरसीबी को टीम को पहला झटका लगा है। वह 26 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा का शिकार बने हैं।
-
7:59 PM (IST) Apr 24, 2025
पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 59 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम को पहले विकेट की तलाश है।
-
7:54 PM (IST) Apr 24, 2025
5वें ओवर में आए 14 रन
5 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 23 रन और विराट कोहली 21 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
7:50 PM (IST) Apr 24, 2025
4 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
7:45 PM (IST) Apr 24, 2025
जोफ्रा आर्चर के ओवर में आए 10 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 28 रन बनाए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 7 रन और विराट कोहली 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
7:41 PM (IST) Apr 24, 2025
फजलहक फारूकी के ओवर में आए 7 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 18 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
7:35 PM (IST) Apr 24, 2025
पहले ओवर में आए 11 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 11 रन बनाए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली मौजूद हैं।
-
7:30 PM (IST) Apr 24, 2025
आरसीबी की पारी हुई शुरू
आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की टीम के तरफ से ओपनिंग करने फिल साल्ट और विराट कोहली आए हैं। वहीं राजस्थान की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने जोफ्रा आर्चर आए हैं।
-
7:10 PM (IST) Apr 24, 2025
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
RCB : सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह
RR : वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़ -
7:09 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान की प्लेइंग XI
यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारूकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
-
7:08 PM (IST) Apr 24, 2025
आरसीबी की प्लेइंग XI
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल
-
7:01 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
6:44 PM (IST) Apr 24, 2025
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच 33 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से आरसीबी की टीम ने 16 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि राजस्थान की टीम को 14 मैचों में जीत मिली है। वहीं दोनों के बीच 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।
-
6:21 PM (IST) Apr 24, 2025
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो सामान्य तौर पर यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहती है। इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। हालांकि, आरसीबी लगातार इस मैदान पर हार रही है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।
-
6:10 PM (IST) Apr 24, 2025
राजस्थान का स्क्वॉड
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।
-
6:00 PM (IST) Apr 24, 2025
आरसीबी का स्क्वॉड
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख डार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियम लिविंगस्टन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।