भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही लखनऊ आकर अपना जॉइनिंग लेटर लेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।
दरअसल, 24 मार्च को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान रिंकू सिंह को भी रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया गया। हालांकि, रिंकू सिंह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह कोलकाता में KKR के साथ ट्रेनिंग कैंप में व्यस्त थे। मुख्यमंत्री ने भी कार्यक्रम के दौरान इस बात की जानकारी दी और कहा कि रिंकू को उनका नियुक्ति पत्र बाद में दिया जाएगा।
CM योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
इस बीच रिंकू सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए CM योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया है। रिंकू सिंह ने वाडियो के जरिए कहा- नमस्कार, मैं रिंकू सिंह। मुझे रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर अपॉइंट करने के लिए, मैं उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सर का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही एशियन गेम्स में 3 करोड़ रुपये से मुझे सम्मानित किया गया, और इसके लिए भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।
वीडियो के आखिर में रिंकू ने कहा कि वह अभी IPL टीम KKR के साथ होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। जल्द ही CM सर से अपना जॉइनिंग लेटर प्राप्त करूंगा। और उनका आशीर्वाद लेने आऊंगा। धन्यवाद।
IPL 2026 से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी
रिंकू सिंह इन दिनों कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और उन्हें IPL 2026 के लिए टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। ऐसे में उनका फोकस फिलहाल पूरी तरह IPL पर है। रिंकू सिंह के अलावा राजकुमार पाल को DSP पद पर नियुक्त किया गया। वहीं, पैरालंपिक मेडलिस्ट प्रवीण कुमार, अजीत सिंह और सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी बनाया गया। वहीं, प्रीतिपाल को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) पद मिला।
यह भी पढ़ें
कभी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे, अब RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला
क्रुणाल पांड्या के नाम है IPL का ये खास रिकॉर्ड, दो फाइनल में कर चुके हैं गजब का कारनामा