भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक भयानक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए। इस घटना में उनके गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उन्हें तत्काल रूप से दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया। इस घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि पंत नए साल के मौके पर अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की स्थित घर जा रहे थे। यह हादसा 30 दिसंबर की सुबह तड़के 5.30 बजे करीब का बताया जा रहा है।
संपादक की पसंद