India vs South Africa ODI Series: अभी तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है, जिसका आखिरी मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेल जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी। वनडे सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान बीसीसीआई की ओर से किया जा सकता है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली तो खेलेंगे, साथ ही एक और बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन संभावना है कि दो दिन के बाद टीम की घोषणा की जा सकती है।
गिल को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता बीसीसीआई
शुभमन गिल इस वक्त भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में गिल की गर्दन में चोट लग गई थी, इसलिए वे उसी मैच से बाहर हो गए थे। अब माना जा रहा है कि शुभमन दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी इसके लिए आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। गिल की चोट कितनी गंभीर है, इसका पता तो नहीं है, लेकिन बीसीसीआई गिल को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान
टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज होगी, उसके लिए टीम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। इस बीच माना जा रहा है कि 23 नवंबर की शाम की घोषणा कर दी जाएगी। संभावना है कि गिल उस सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। शुभमन गिल को लेकर बीसीसीआई लॉग टर्म की सोच रखती है, ऐसे में अनफिट गिल को खिलाना रिस्की हो सकता है। अगर गिल वनडे सीरीज नहीं खेलते हैं तो फिर बीसीसीआई को उस सीरीज के लिए नया कप्तान भी चुनना होगा।
ऋषभ पंत और केएल राहुल में से किसी एक को बनाया जा सकता है कप्तान
विराट कोहली और रोहित शर्मा के रूप में भारत के पास दो दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं, जो वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन बीसीसीआई वापस उन्हें कप्तानी देने के बारे में सोचेगा, ये नहीं माना जा सकता। पिछली वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर उपकप्तान थे, लेकिन वे भी चोटिल हो गए थे। अभी तय नहीं है कि श्रेयस साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल पाएंगे कि नहीं। ऐसे में बीसीसीआई के पास विकल्प के तौर पर दो नाम केएल राहुल और ऋषभ पंत बचते हैं। उम्मीद है कि अगर गिल सीरीज से बाहर होते हैं तो इन्हीं दो में से किसी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके लिए 23 नवंबर तक का इंतजार किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें
गुवाहाटी टेस्ट पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर, इस खिलाड़ी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Asia Cup Rising Stars: भारत का सेमीफाइनल में किससे होगा मुकाबला, इस दिन खेला जाएगा मैच