1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में दोबारा लौटेगा ये धाकड़ खिलाड़ी, अब इतने महीने के बाद लीग में होने जा रही वापसी

IPL में दोबारा लौटेगा ये धाकड़ खिलाड़ी, अब इतने महीने के बाद लीग में होने जा रही वापसी

 Published : Feb 20, 2024 05:42 pm IST,  Updated : Feb 20, 2024 06:03 pm IST

IPL 2024 में ऋषभ पंत के वापसी की पूरी उम्मीदें हैं। आईपीएल 2024 से पहले उन्होंने बेंगलुरु के अलूर में वार्म-अप खेला है। कार एक्सीडेंट की वजह से पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे।

Delhi Capitals- India TV Hindi
Delhi Capitals Image Source : TWITTER

IPL 2024 Delhi Capitals: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को साल 2022 में सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद उनका सफल ऑपरेशन हो चुका है। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबलिटेशन कर रहे हैं। वह लगभग फिट हो चुके हैं और आईपीएल 2024 में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 से पहले ही ऋषभ पंत ने बेंगलुरु के अलूर में वार्म-अप खेला है। उनकी रिकवरी के अच्छे संकेत दिख रहे हैं। लंबे समय बाद पंत ने कोई मैच खेला है। 

दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के लिए हैं तैयार

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही संकेत दिया है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में लौटने के लिए तैयार हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वह पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी टीम के किसी अन्य प्लेयर को मिलेगी। पंत अब उसी तरह से दौड़ और बैटिंग कर रहे हैं, जैसे एक्सीडेंट से पहले कर रहे थे। पिछले महीने पंत का लंदन में इलाज हुआ था, जिसकी व्यवस्था बीसीसीआई ने की थी। 

पिछले सीजन डेविड वॉर्नर ने की थी कप्तानी

एनसीए अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ऋषभ पंत के आईपीएल 2024 में खेलने की पूरी उम्मीदें हैं। IPL 2023 में पंत नहीं खेले थे। इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान डेविड वॉर्नर को बनाया गया था। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई करने में सफल नहीं रही थी। टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही है। 

इतने महीने के बाद हो सकती है वापसी

ऋषभ पंत ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच मई 2022 में खेला था। अब उनकी 21 महीने के बाद आईपीएल में वापसी हो सकती है। क्योंकि आईपीएल 2024 मार्च में शुरू हो सकता है। वहीं अगर आईपीएल 2024 अप्रैल में शुरू होता है तो पंत की आईपीएल में वापसी 22 महीने के बाद होगी। पंत ने अभी तक आईपीएल में कुल 98 मुकाबले खेले हैं और 2838 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम एक शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस दिग्गज को दी बड़ी जिम्मेदारी, वुमेंस क्रिकेट का बनाया हेड

इस बड़े टूर्नामेंट में ही नहीं खेल पाएगा ये स्टार खिलाड़ी, लगाया गया 12 महीने का बैन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल