1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'IPL का सबसे खराब खिलाड़ी है राजस्थान का ये बल्लेबाज', फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास

'IPL का सबसे खराब खिलाड़ी है राजस्थान का ये बल्लेबाज', फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास

 Written By: Govind Singh
 Published : May 05, 2023 10:00 pm IST,  Updated : May 05, 2023 10:02 pm IST

IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक खिलाड़ी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। अब फैंस ने इस प्लेयर की सोशल मीडिया पर क्लास लगाई है।

Rajasthan Royals Team- India TV Hindi
Rajasthan Royals Team Image Source : IPL

IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक स्टार खिलाड़ी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी आईपीएल 2023 में रन बनाने के लिए जूझ रहा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये खिलाड़ी बड़ा बोझ बन चुका है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी ये खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। अब सोशल मीडिया पर इस प्लेयर को फैंस ने ट्रोल कर दिया है। आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में। 

खराब फॉर्म से जूझ रहा ये खिलाड़ी 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रियाग पराग ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। वह रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिकने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए हैं। आईपीएल 2023 में वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आउट होने से पहले रिव्यू भी बर्बाद किया है। उन्होंने अभी तक आईपीएल 2023 के 6 मैचों में सिर्फ 58 रन बनाए हैं। खराब प्रदर्शन के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने रियान पराग को आईपीएल का सबसे खराब प्लेयर घोषित किया है। 

राजस्थान रॉयल्स ने चुकाई मोटी रकम

रियान पराग साल 2019 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 53 मैचों में 580 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक आए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 3 करोड़ 80 लाख रुपये में शामिल किया है। लेकिन वह कोच और कप्तान की उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतर पाए हैं। 

बिखरी राजस्थान की बल्लेबाजी 

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। जब जोस बटलर सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 14 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान संजू सैमसन ने जरूर विकेट पर टिकने की कोशिश की, लेकिन वह सिर्फ 30 रन बनाकर आउट हो गए। देवदत्त पड्डीकल ने 12 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन 2 रन, रियान पराग 4 रन, शिमरोन हेटमयार 7 रन, ध्रुव जुरेल ने 20 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को जीतने के लिए 119 रनों का टारगेट दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल