Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रियान पराग ने भरी हुंकार, टीम इंडिया के लिए पता नहीं कब खेलूंगा

रियान पराग ने भरी हुंकार, टीम इंडिया के लिए पता नहीं कब खेलूंगा

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : May 30, 2024 11:50 am IST, Updated : May 30, 2024 11:50 am IST

रियान पराग ने आईपीएल 2024 में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। इस साल वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज रहे। उनसे ज्यादा रन केवल विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड ने ही बनाए हैं।

riyan parag - India TV Hindi
Image Source : PTI रियान पराग ने भरी हुंकार, टीम इंडिया के लिए पता नहीं कब खेलूंगा

Riyan Parag interview: आईपीएल 2024 का सीजन अब खत्म हो गया है, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। अब सभी की नजर टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर जाने वाली है। इस बीच अगर आईपीएल के दौरान और उसके बाद जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा रही, वो राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग हैं। इस साल उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है, हालांकि उनकी टीम विजेता नहीं बन पाई। अब उनकी दावेदारी टीम इंडिया में एंट्री करने की हो गई है। रियान पराग ने दावा किया है कि वे भारतीय टीम के लिए एक दिन जरूर खेलेंगे। 

रियान पराग बोले, टीम इंडिया के लिए जरूर खेलेंगे 

रियान पराग भले ही राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलते हैं, लेकिन वे असम के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बड़ी बड़ी और अहम पारियां खेली हैं। अब रियान पराग ने पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में कहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे भारत के लिए खेलेंगे। पराग ने कहा कि कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा। यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलूंगा। पर ये पता नहीं कि कब खेलूंगा। पराग ने रेड बुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट के इतर कहा कि जब मैं रन नहीं बना रहा था तो मैंने पहले साक्षात्कार में भी कहा था कि मैं भारत के लिए जरूर खेलूंगा। बोले कि यह मेरा खुद पर विश्वास है। यह मेरा अहंकार नहीं है। जब मैंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे पिता के साथ मेरी यही योजना थी। 

पराग ने आईपीएल 2024 में किया था धांसू प्रदर्शन 

रियान पराग के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन की बात की जाए तो वे इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तो रियान पराग हैं, इसके बाद दूसरे नंबर पर सीएसके के रुतुराज गायकवाड आते हैं। रियान पराग ने इस साल आईपीएल में 573 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। ​बड़ी बात ये है कि​ रियान पराग से जो दो बल्लेबाज आगे हैं, वे सलामी बल्लेबाज हैं। लेकिन पराग ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर इतने रन बनाए हैं। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मिल सकता है रियान को मौका 

पराग ने इस साल 52.09 के औसत और 149.21 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है। उनके नाम 4 अर्धशतक हैं। पराग के नाम 40 चौके और 33 छक्के हैं। वैसे तो कोई टीम ज​ब अच्छा प्रदर्शन करती है तो पूरी टीम का उसमें योगदान होता है, लेकिन इस बार राजस्थान की टीम टॉप 4 में शामिल रही, उसमें सबसे बड़ा योगदान रियान पराग का रहा, इसमें ज्यादा शक नहीं होना चाहिए। अब अगर संभावनाओं की बात​ की जाए तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे का दौरा करना है। इसमें उम्मीद है​ कि वर्ल्ड कप कुछ खिलाड़ी रेस्ट करेंगे, ऐसे में रियान पराग की जगह बन सकती है। देखना होगा कि पराग का यह सपना कब तक पूरा होता है। 

यह भी पढ़ें 

इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें Live

T20 World Cup 2024: IND vs PAK मैच पर आतंकी हमले का खतरा! न्यूयॉर्क में बढ़ाई गई सुरक्षा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement