1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Road Safety World Series: भारतीय टीम की कमान संभालेंगे सचिन तेंदुलकर, जानें किन खिलाड़ियों को टीम में मिला मौका

Road Safety World Series: भारतीय टीम की कमान संभालेंगे सचिन तेंदुलकर, जानें किन खिलाड़ियों को टीम में मिला मौका

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 04, 2022 05:30 pm IST,  Updated : Sep 04, 2022 05:30 pm IST

Road Safety World Series: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे, टूर्नामेंट का पहला मैच 10 सितंबर को कानपूर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

Yuvraj Singh, Sachin Tendulkar, Md Kaif- India TV Hindi
Road Safety World Series Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 10 सितंबर को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज
  • सचिन तेंदुलकर होंगे भारतीय टीम के कप्तान
  • टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है टीम इंडिया

Road Safety World Series: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) का आगाज 10 सितंबर से कानपुर में होने जा रहा है। देश के 4 शहर कानपुर, इंदौर, देहरादून और रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं टूर्नामेंट के दो सेमीफइनल और फाइनल का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत लीजेंड्स की अगुवाई सचिन तेंदुलकर करेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी 8 टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। साल 2021 में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सीजन में इंडिया लेजेंड्स ने श्रीलंका लेजेंड्स को फाइनल में हराया था। 

फिर दिखेगा लेजेंड्स का जलवा 

पिछले साल खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को दर्शकों की ओर से गजब का रेस्पॉन्स मिला था। पिछले सीजन में सभी मुकाबले रायपुर में ही खेले गए थे। मगर पिछले सीजन में दर्शकों का रिस्पांस को देखते हुए इस साल टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के 4 अन्य शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपने कप्तान और स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट को लेकर ग्राउंड स्टाफ भी तैयारियों में जुट गए हैं। सभी स्टेडियमों को टूर्नामेंट के लिए दुरुस्त किया जा रहा है। 

सभी टीमों की सूची

भारत लीजेंड्स

सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, हरभजन सिंह, नमन ओझा, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, मुनफ पटेल, एस बद्रीनाथ, मनप्रीत गोनी, राहुल शर्मा, राजेश पवार, अभिमन्यु मिथुन और स्टुअर्ट बिन्नी।

साउथ अफ्रीका लीजेंड्स
जोंटी रोड्स (कप्तान), अलवीरो पीटरसन, एड्रयू पुटिक, एडी लेई, गारनेट क्रूगर, हेनरी डेविड, जैकविस रुडाल्फ, जोहान बोथा, जोहान वैन डर वैथ, लांस क्लूजनर, एल नोरिस जोंस, मखाया नतिनी, मोर्न वैन, टी शबाला, वरनॉन फिलैंडर, जेंडर डी ब्रायन।

इंग्लैंड लीजेंड्स
इयान बेल (कप्तान), फिल मस्टरड, क्रिस ट्रमलेट, डैरन मैडी, मॉल लॉय, जेम्स टिनडॉल, रिक्की क्लार्क, स्टीफेन पैरी, जेड डर्नबैक, टिम एम्ब्रोस, डिमिट्री मास्क्रैनस, कृश शोफील्ड, निक कॉम्टन।

बांग्लादेश लीजेंड्स
शहादत हुसैन (कप्तान), अब्दुर रज्जाक, आलमगीर कबीर, आफताब अहमद, आलोक कपाली, मामुन उर रशीद, नजमुस सदत, धीमन घोष, डोर महमूद,, खालिद मसूद, मोहम्मद शरीफ, मेहराब हुसैन, एलियास सनी, मोहम्मद नजीमुद्दीन, अबुल हसन, तुषार इमरान।

ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स
शेन वाटसन (कप्तान), एलेक्स डूलन, बेन डंक, ब्रैड हॉग, ब्रेड हैडिन, स्टुअर्ट क्लार्क, ब्रेट ली, ब्राइस मैकगेन, कलम फर्ग्यूसन, कैमरॉन वाइट, जार्ज हॉरलिन, जेसन क्रेजा, जॉन हेस्टिंग, नैथन रेयरडॉन, चैड सेयर्स, नैथन रेयरडान।

वेस्टइंडीज लीजेंड्स
ब्रायन लारा (कप्तान), डैनजा हयात, देवेंद्र बिशु, ड्यवेन स्मिथ, जेरोम टेलर, किर्क एडवर्ड्स, मारलॉन इयान ब्लैक, नारसिंह ड्योनारिन, सुलेमान बेन, डेरेन पॉवेल, विलियम परकिन्स, डेरियो बारथले, डेव मोहम्मद,  क्रिसमर सेन्टॉकी।

न्यूजीलैंड लीजेंड्स
रॉस टेलर (कप्तान), जैकब ओरम, जैमी हाउ, जेसन स्पाइस, कायल मिल्स, स्कॉट स्टायरिस, शेन बांड, डीन ब्राउंली, ब्रूस मार्टिन, नील ब्रूम, एरोन रेडमॉड, एनटॉन डेविच, क्रेग मैकमिलन, ग्रेथ हॉकिन्स, हमिश बेनिटी। 

श्रीलंका लीजेंड्स
तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), कौशल्या वीरारत्ने, महेला उडावाटे, रुमेश सिल्वा, असेला गुनारत्ने, चमारा सिल्वा, इसुरु उडाना, चमारा कपुगेदेरा, चामिंडा वास, चतुरंगा डीसिल्वा, चिनतखा जयासिंघे, धमिका प्रसाद, दिलरुवान परेरा,  दिलशान मुनावीरा, इशान जयरत्ने, जीवन मेंडिस, नुवान कुलशेखरा , सनथ जयसूर्या, उपल थरंगा, थिसारा परेरा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल