1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या खत्म हो गया रोहित और विराट का दौर? आंकड़ों ने खोल दी इन दोनों की पोल

क्या खत्म हो गया रोहित और विराट का दौर? आंकड़ों ने खोल दी इन दोनों की पोल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 04, 2024 11:29 am IST,  Updated : Nov 04, 2024 11:29 am IST

विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं। टीम इंडिया को जिसके कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा और विराट कोहली Image Source : AP

IND vs NZ: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में टीम इंडिया 0-3 से हारी। भारतीय टीम की हार के पीछे उनकी कमजोर बल्लेबाजी रही। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन किया। जिसके कारण टीम इंडिया इस सीरीज में एक बार भी अच्छी स्थिति में नजर नहीं आई। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार बल्लेबाजों पर अच्छे स्कोर की जिम्मेदारी होती है। इन दोनों के आंकड़े तो अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले बेहद खराब हैं।

घरेलू सरजमीं पर भी नहीं चला बल्ला

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में तेज गेंदबाजी के खिलाफ काफी परेशान नजर आए। वहीं विराट कोहली को स्पिनरों ने काफी दिक्कत दी है। इन दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों पर एक नजर डालें तो काफी ज्यादा हैरानी होगी। रोहित शर्मा ने पिछली 10 पारियों में सिर्फ 133 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने पिछली 10 टेस्ट पारियों में 192 रन। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने सभी 10 पारियों घरेलू सरजमीं पर खेली है। घरेलू परिस्थितियों में जब इन दोनों स्टार का ये हाल है तो ऑस्ट्रेलिया में क्या होगा ये सोचने वाला विषय है।

अपनी पिछली 10 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • 470 रन - शुभमन गिल
  • 431 रन - अक्षर पटेल
  • 422 रन - ऋषभ पंत
  • 379 रन - यशस्वी जायसवाल
  • 354 रन - वाशिंगटन सुंदर
  • 339 रन - केएल राहुल
  • 309 रन - सरफराज खान
  • 282 रन - अजिंक्य रहाणे

इस लिस्ट में दूर-दूर तक विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल नहीं है। केएल राहुल जिन्हें उनके फॉर्म को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है। उन्होंने अपनी पिछली 10 टेस्ट पारियों में विराट कोहली और रोहित शर्मा से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट वाशिंगटन सुंदर भी इन दोनों से आगे हैं। ऐसे आंकड़ों को देखकर तो यह साफ हो गया है कि इस दोनों महान खिलाड़ियों का दौर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। टीम इंडिया अब बदलाव के दौर से जल्द गुजरेगी।

ऑस्ट्रेलिया में हो सकती है परेशानी

रोहित शर्मा और विराट कोहली को जल्द से जल्द अपना फॉर्म हासिल करना होगा। वरना टीम इंडिया को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया को इस सीरीज में जीत हासिल करनी है को विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपने आंकड़ों में सुधार करना होगा।

यह भी पढ़ें

हरभजन सिंह ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, न्यूजीलैंड से क्लीन-स्वीप होने के बाद दिया ये बयान

टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया, BCCI ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल