1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NED: टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित

IND vs NED: टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 12, 2023 09:35 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 06:24 am IST

India vs Netherlands: टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को हराकर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 9वीं जीत हासिल की। लीग स्टेज में टीम इंडिया इकलौती टीम रही जिसने एक भी मैच नहीं हारा।

IND VS NED- India TV Hindi
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत Image Source : GETTY

India vs Netherlands World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विजय रथ 9वें मैच में भी जारी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 9 मैच जीतकर लीग स्टेज में टॉप पर रही। वह इस साल टूर्नामेंट में इकलौती टीम है जिसने एक भी मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज के आखिरी मैच में नीदरलैंड्स को हराया। इस मैच को जीतते ही कप्तान रोहित सभी भारतीय कप्तानों से एक मामले में आगे निकल गए। 

टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को हराते ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2003 वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैच जीते थे। तब टीम इंडिया की कमाल सौरव गांगुली के हाथों में थी। इसी के साथ रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में लगातार9 मैच जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। बता दें कि भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जिसने वर्ल्ड कप में लगातार 9 या उससे ज्यादा मैच जीते हैं। 

लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड 

वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 वर्ल्ड कप में लगातार 11-11 मैच जीते थे और ट्रॉफी अपने नाम की थी। अगर रोहित को इस रिकॉर्ड की बराबरी करनी है तो उन्हें अब सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी अपने नाम करने होंगे।

वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

  1. 11 जीत - ऑस्ट्रेलिया (2003 और 2007)
  2. 9 जीत - भारत (2023*)
  3. 8 जीत - भारत (2003) 
  4. 8 जीत - न्यूजीलैंड (2015)
  5. 7 जीत- भारत (2015)
  6. 7 जीत - न्यूजीलैंड (1992)

टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीता मैच 

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 रन की पारी खेली और केएल राहुल ने 102 रन बनाए। वहीं, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 250 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ें

Virat Kohli ने 7 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में किया कुछ ऐसा, फैंस को नहीं हुआ यकीन!

केएल राहुल ने जड़ा रिकॉर्ड तोड़ शतक, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल