Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने जड़ी अनोखी सेंचुरी, जो काम सौरव गांगुली भी नहीं कर पाए, वो कर दिखाया

रोहित शर्मा ने जड़ी अनोखी सेंचुरी, जो काम सौरव गांगुली भी नहीं कर पाए, वो कर दिखाया

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 21, 2025 08:44 am IST, Updated : Feb 21, 2025 08:44 am IST

बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी में हराने के साथ ही रोहित शर्मा अब बतौर कप्तान 100 इंटरनेशनल जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले केवल तीन ही भारतीय कप्तान ये कारनामा कर पाए थे। अब चौथा नाम रोहित का जुड़ गया है।

rohit sharma- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा अब तक भारत के लिए वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वे पहली बार भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उन्होंने जीत के साथ आगाज किया है। ये जीत रोहित शर्मा के लिए इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि उन्होंने अनोखी सेंचुरी जड़ दी है और दुनिया के दिग्गज कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। 

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 100 इंटरनेशनल मैच जीते

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बार फिर से टीम इंडिया को तेज शुरुआत दी। उन्होंने तेजी से रन बनाए, लेकिन वे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। रोहित शर्मा ने दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ 36 बॉल पर 41 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके लगाए, हालांकि उनके नाम सिक्स एक भी नहीं था। इस बीच टीम इंडिया जब जीती तो रोहित शर्मा बतौर कप्तान अपना 100वां इंटरनेशनल जीत चुके थे। भारत के लिए इससे पहले तक 100 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले कप्तान केवल तीन ही थे। इसमें एमएस धोनी, विराट कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम इसमें शुमार था। लेकिन अब चौथे कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का भी नाम आ गया है। यहां तक कि सौरव गांगुली भी अपनी कप्तानी में 100 इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाए हैं। सौरव गांगुली ने 97 इंटरनेशनल मैच ही जीते हैं। यहां हम टी20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट को मिलाकर बात कर रहे हैं। 

रिकी पोंटिंग ने कप्तान के तौर पर जीते हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान तो वैसे रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 220 मैचों में जीत दर्ज की है। इसके बाद नंबर आता एमएस धोनी का। जिन्होंने 178 इंटरनेशनल मैचों में जीत दर्ज की है। अगर केवल भारतीय कप्तानों की ही बात करें तो धोनी के बाद नंबर आता है विराट कोहली का। जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 135 मैच जीते हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी कप्तानी में 104 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। 

अजहरुद्दीन की बराबरी करने का रोहित के पास शानदार मौका

इस हिसाब से देखें तो अगर रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करती है तो रोहित शर्मा के पास मौका होगा कि वे मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर सकते हैं। अभी लीग चरण में भारत के दो मैच बाकी हैं। जिन्हें जीतने से रोहित के जीते हुए मैचों की संख्या 102 हो जाएगी। इसके बाद फाइनल और सेमीफाइनल। यानी रोहित शर्मा की जीत भी 104 हो जाएगी। देखना होगा कि बचे हुए टूर्नामेंट में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया पहला मैच जीती, लेकिन आखिर क्यों बज गई ख​तरे की घंटी

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया कैसे करेगी सेमीफाइनल में एंट्री, समझ लीजिए सारे समीकरण

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement