1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Rohit Sharma Duck: हिटमैन को लगा जीरो वाला झटका, इस शर्मनाक लिस्ट में कर ली ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी

Rohit Sharma Duck: हिटमैन को लगा जीरो वाला झटका, इस शर्मनाक लिस्ट में कर ली ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 24, 2026 07:48 pm IST,  Updated : May 24, 2026 07:48 pm IST

Rohit Sharma Duck: मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उन्होंने एक शर्मनाक लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

Rohit Sharma Duck: IPL 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा डक पर आउट हो गए। जीरो पर आउट होने के साथ ही सूर्या अब आईपीएल में सबसे ज्यादा पर डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि यह 19वीं बार हुआ, जब रोहित आईपीएल में बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

रोहित और मैक्सवेल 19 बार डक पर हो चुके हैं आउट

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट वाले वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां रोहित के साथ-साथ ग्लेन मैक्सवेल भी टॉप पर हैं। मैक्सवेल भी इस टूर्नामेंट में 19 बार डक पर आउट हो चुके हैं। इसके बाद लिस्ट में दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन का नाम है। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में 18-18 बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं पीयूष चावला और राशिद खान आईपीएल में 16-16 बार डक पर आउट हो चुके हैं और वो इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।

IPL में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

  • 19 - ग्लेन मैक्सवेल
  • 19 - रोहित शर्मा
  • 18 - दिनेश कार्तिक
  • 18 - सुनील नरेन
  • 16 - पीयूष चावला
  • 16 - राशिद खान

आईपीएल 2026 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2026 का सीजन मिला जुला रहा है। चोट की वजह से उन्हें इस सीजन 9 मैचों में ही खेलने का मौका मिला। इस दौरान उनके बल्ले से 35.37 के औसत से 283 रन आए। हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से रोहित इस सीजन पांच मैचों से बाहर रहे। रोहित को ये चोट अप्रैल में RCB के खिलाफ लीग मैच के दौरान लगी थी, इस इंजरी की वजग से वो लगभग दो हफ्तों के लिए मैदान से दूर रहे थे।

आर्चर के खिलाफ टी20 में कैसे हैं रोहित के आंकड़े?

टी20 फॉर्मेट में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकड़ों को लेकर बात करें तो वहां आर्चर 4 बार रोहित को आउट कर चुके हैं। इस फॉर्मेट आर्चर ने रोहित को 40 गेंदें फेंकी है और इस दौरान उनके बल्ले से 36 रन आए हैं। आर्चर के खिलाफ रोहित का औसत 9 और स्ट्राइक रेट 90 का रहा है। इसका मतलब साफ है कि आर्चर ने इस फॉर्मेट में रोहित को काफी परेशान किया है।

यह भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi: मस्ट विन मैच में वैभव हुए फ्लॉप, नहीं छू सके 600 रनों का आंकड़ा

MI vs RR मैच के आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, नो बॉल डालना शार्दुल को पड़ा महंगा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल