1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई के खराब खेल से रोहित परेशान, कप्तान ने किसे माना हार का असली जिम्मेदार?

मुंबई के खराब खेल से रोहित परेशान, कप्तान ने किसे माना हार का असली जिम्मेदार?

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 25, 2023 11:48 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 06:57 am IST

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : AP

GT vs MI: आईपीएल 2023 के 35वें मैच में आज गुजरात टाइटंस के सामने मुंबई इंडियंस की टीम थी। मुंबई की टीम को इस मैच में गुजरात के खिलाफ 55 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जवाब में गुजरात की टीम ने बोर्ड पर 207 रन लगा दिए। लेकिन मुंबई की टीम सिर्फ 9 विकेट खोकर सिर्फ 152 रन ही बना पाई। इस शर्मनाक हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है। 

मुंबई की हार पर बोले रोहित शर्मा

रोहित ने गुजरात के खिलाफ हार के बाद कहा कि यह थोड़ा निराशाजनक है, हमारा मैच पर नियंत्रण था। लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में हमने काफी रन दिए। हर टीम की अलग-अलग ताकत होती है, हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है और हम इस टारगेट को हासिल करने के लिए खुद को बैक कर रहे था। आज हमारा दिन नहीं था। कुछ ओस थी और हमें थोड़ी गहराई में बल्लेबाजी करने के लिए किसी की जरूरत थी। हम पिछले गेम में 215 रनों का पीछा करते हुए काफी करीब आ गए थे लेकिन आज हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं की और 200+ का पीछा करते समय यह सही बात नहीं है। यहां तक ​​कि आखिरी 7 ओवरों में हमारे पास मध्यक्रम में ज्यादा बल्लेबाज नहीं थे।

मुंबई का अंक तालिका में बुरा हाल

ये आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार है। मुंबई की टीम को इस मैच से पहले पंजाब किंग्स ने 13 रन से मात दी। अंक तालिका में मुंबई की टीम अब 7वें नंबर पर है। मुंबई ने इस सीजन 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में उन्हें जीत मिली और 4 में हार। मुंबई के इस वक्त 6 अंक हैं। पिछले 2 सीजन से लगातार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो रही मुंबई की टीम के ऊपर इस सीजन भी खतरा मंडरा रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल