1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: रोहित शर्मा एक रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, सचिन-गांगुली के साथ बनेंगे इस स्पेशल क्लब का हिस्सा

IND vs PAK: रोहित शर्मा एक रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, सचिन-गांगुली के साथ बनेंगे इस स्पेशल क्लब का हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 21, 2025 02:09 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 02:09 pm IST

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान पर 23 फरवरी को खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास सचिन-गांगुली के साथ एक स्पेशल क्लब में शामिल होने का भी मौका होगा।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले ग्रुप-ए के तीसरे मुकाबले का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया की नजरें इस मुकाबले को भी जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी राह को आसान करना होगा। हालांकि पिछली बार जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला खेला था तो उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में एकबार फिर से सभी की नजरें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर रहेंगी जो अपनी बल्लेबाजी से पूरे मैच का रुख टीम इंडिया की तरफ आसानी से कर सकते हैं। वहीं रोहित के पास अपने वनडे करियर में एक बड़ा मुकाम भी हासिल करने का मौका होगा जिसके लिए उन्हें सिर्फ एक रन ही बनाना है।

सचिन और गांगुली के स्पेशल क्लब का हिस्सा बनेंगे रोहित

वनडे में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 344 मैचों में 15310 रन बनाए हैं, वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर उनके साथ लंबे समय तक ओपनिंग करने वाले सौरव गांगुली का नाम है जो 9146 रन इस पोजीशन पर बनाने में कामयाब हो सके थे। इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है जिनको अब तक 182 वनडे मैचों में ओपनिंग करने की जिम्मेदारी मिली है और वह 8999 रन बनाने में कामयाब हो सके हैं। रोहित यदि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में एक रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह वनडे में भारत की तरफ से बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 9000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बोलता है रोहित का बल्ला

रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें उन्होंने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ खेले 19 वनडे मैचों में 51.35 के औसत से 873 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रनों का है। वहीं स्ट्राइक रेट भी 92.38 का रहा है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK मुकाबले में विराट कोहली बनेंगे नंबर वन! टूट जाएगा मोहम्मद अजहरुद्दीन का 25 साल पुराना कीर्तिमान

चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में ही शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल