1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: रोहित शर्मा चोट के कारण साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, बीसीसीआई ने किया ऐलान

IND vs SA: रोहित शर्मा चोट के कारण साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, बीसीसीआई ने किया ऐलान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 13, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 07:47 pm IST

साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले रोहित प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे जिस वजह से वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Rohit Sharma Ruled Out of India vs South Africa 3 Test Match Series Due To Injury Priyank Panchal na- India TV Hindi
Rohit Sharma Ruled Out of India vs South Africa 3 Test Match Series Due To Injury Priyank Panchal named replacement   Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित को मुंबई में नेट सत्र के दौरान चोट लगी जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारत ए टीम के कप्तान प्रियांक पांचाल को टीम में जगह दी है। 

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में कहा "टीम इंडिया के टेस्ट उप-कप्तान रोहित शर्मा को कल मुंबई में अपने प्रैक्टिस सत्र के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रियांक पांचाल टेस्ट टीम में रोहित शर्मा की जगह लेंगे।"

रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद कौन उप-कप्तान बनेगा इसका बीसीसीआई ने ऐलान नहीं किया है।

भारत की टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, प्रियांक पांचाल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराजी

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल