1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने नीता अंबानी को लगाया गले, अनंत-राधिका के संगीत में नजर आए वर्ल्ड चैंपियंस

रोहित शर्मा ने नीता अंबानी को लगाया गले, अनंत-राधिका के संगीत में नजर आए वर्ल्ड चैंपियंस

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 06, 2024 06:10 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 06:10 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को नीता अंबानी ने अनंत-राधिका के संगीत समारोह के दौरान ग्रैंड वेलकम किया। इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या और सूर्या को भी स्टेज पर बुलाया।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
नीता अंबानी के साथ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या Image Source : PTI

मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में क्रिकेटरों ने भी शिरकत की। सितारों से सजे इस समारोह में मनोरंजन और खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें टी20 विश्व कप 2024 के विजेता रोहित शर्मा , हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे कई सितारे शामिल थे। पिछले छह महीनों के दौरान कठिन समय से गुजरने के बाद, हार्दिक पांड्या फैंस के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं, जैसा कि वानखेड़े स्टेडियम में भारत की जीत के जश्न के दौरान देखा गया, जहां फैंस उनके नाम के नारे लगा रहे थे। 

नीता अंबानी ने रोहित को गले लगाया

नीता अंबानी ने सितारों से सजी भीड़ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब यहां एक परिवार हैं। लेकिन मेरा एक और परिवार है, जिसने देश को गौरवान्वित किया है और सभी के दिलों को गर्व से भर दिया है और जिसकी वजह से जश्न रुकता नहीं है। इसलिए, मैं आपको यह नहीं बता सकती कि आज रात मेरे साथ मुंबई इंडियंस का परिवार होना कितना शानदार एहसास है। आज रात जश्न का दिन है, लेकिन आज रात अनंत और राधिका के अलावा, हम भारत का जश्न मनाने जा रहे हैं। नीता द्वारा मंच पर आमंत्रित किए जाने के बाद रोहित ने भी लोगों को संबोधित किया। रोहित के स्टेज पर आते ही नीता अंबानी ने उन्हें गले लगा लिया। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इस देश में विश्व कप लाना हमारे लिए बहुत मायने रखता है। यह उन लोगों के लिए है जो खेल का समर्थन करते हैं और इसे देखते हैं, और हम सभी के साथ, पिछले 11 सालों से, वे ही हैं जो इस ट्रॉफी को वापस लाना चाहते हैं। आखिरकार, यह यहां है, और मैं बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा हूं।

हार्दिक और सूर्या को स्टेज पर बुलाया

सूर्यकुमार यादव को भी नीता अंबानी ने मंच पर आमंत्रित किया। सूर्या को स्टेज पर बुलाते हुए नीता अंबानी ने कहा कि बाउंड्री पर खड़े एक लड़के ने हम सभी का दिल जीत लिया। वह लड़का सूर्यकुमार यादव था। इसके बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या को भी मंच पर आने के लिए कहा। हार्दिक को बुलाते हुए नीता अंबानी ने कहा कि हमने एक युवा की खोज की है। जो आखिरी ओवर में अपनी सांसें रोके हुए थे। उसने एक बात साबित कर दी कि कठिन समय हमेशा नहीं रहता, कठिन लोग हमेशा रहते हैं। हार्दिक पांड्या के लिए सबसे बड़ी तालियां। एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की पूरी टीम एक जुट होकर नजर आई।

भारत का इंतजार हुआ खत्म

भारत ने 2024 वर्ल्ड कप में जीत के साथ अपने लंबे समय के बाद ICC ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर दिया है। इससे पहले भारत ने आखिरी बार ICC खिताब 2013 में जीता था जब एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत ने आखिरी बार 2011 में वनडे फॉर्मेट में वर्ल्ड कप जीता था और आखिरी बार 2007 में टी20 खिताब जीता था। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह ट्रॉफी बेहद मायने रखती है।

यह भी पढ़ें

IND vs ZIM: भारत के लिए एक साथ तीन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, गिल की कप्तानी में लग गई लॉटरी

सिर्फ इन 2 कप्तानों की लीडरशिप में जिम्बाब्वे से T20I मैच हारा भारत, 8 साल पहले हुआ था ऐसा हाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल