1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: रोमारियो शेफर्ड ने उड़ाई दिल्ली के गेंदबाज की धज्जियां, 20वें ओवर में बना दिए 30 प्लस रन

IPL 2024: रोमारियो शेफर्ड ने उड़ाई दिल्ली के गेंदबाज की धज्जियां, 20वें ओवर में बना दिए 30 प्लस रन

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Apr 07, 2024 05:49 pm IST,  Updated : Apr 07, 2024 05:49 pm IST

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का स्कोर बना दिया। मुंबई की तरफ से पारी के अंत में बल्लेबाजी करने उतरे रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंदों में 39 रनों की पारी खेल दी।

Romario Shepherd- India TV Hindi
रोमारियो शेफर्ड Image Source : AP

आईपीएल के 17वें सीजन के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से हो रहा है। इस मैच में मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसके बाद उन्होंने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का स्कोर बना दिया। मुंबई की तरफ से पारी के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला जिसमें उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ कुल 32 रन बना दिए।

आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे महंगा आखिरी ओवर बना

मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में 19वें ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना चुकी थी। इसके बाद पारी का आखिरी ओवर फेंकने आए एनरिक नॉर्खिया की पहली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने चौका लगा दिया। इसके बाद ओवर की अगली तीन गेंदों में शेफर्ड ने लगातार तीन छक्के जड़ दिए और पांचवीं गेंद पर चौका लगाने के साथ आखिरी गेंद को फिर बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इसी के साथ शेफर्ड ने इस ओवर में 2 चौके और चार छक्कों की मदद से कुल 32 रन बटोरने के साथ इस आईपीएल इतिहास में किसी पारी का दूसरा सबसे महंगा आखिरी ओवर बना दिया। रोमारियों के बल्ले से 10 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने कुल 3 चौके और 4 छक्के लगाए।

आईपीएल इतिहास में पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रवींद्र जडेजा - 36 रन (बनाम आरसीबी)

रोमारियो शेफर्ड - 32 रन (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)

रिंकू सिंह - 30 रन (गुजरात टाइटंस)

हार्दिक पांड्या - 28 रन (राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स)

श्रेयस अय्यर - 28 रन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

आईपीएल इतिहास में 24वीं बार बनाया 200 प्लस स्कोर

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की थी, इसी के दम पर मुंबई 200 से अधिक का स्कोर बनाने में सफल हो सकी। वहीं आईपीएल में अब मुंबई सबसे ज्यादा बार 200 प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बराबर आ गई है, जिसमें दोनों ने 24-24 बार ये कारनामा किया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जिन्होंने 29 बार ये कारनामा किया है।

ये भी पढ़ें

IPL 2024: विराट कोहली के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, शतक जड़कर भी टीम को नहीं दिला सके जीत

मयंक यादव से डर गया गुजरात टाइटंस का ये धाकड़ बल्लेबाज, अपने खिलाड़ियों को दिया खास सुझाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल