1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सीरीज से पहले जो रूट ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को किया याद

एशेज सीरीज से पहले जो रूट ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को किया याद

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2021 01:05 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 02:36 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने रविवार को कहा कि उनकी टीम गाबा में आठ दिसंबर से शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला में भारतीय टीम के प्रदर्शन से प्रेरणा लेगी।

एशेज सीरीज से पहले जो...- India TV Hindi
एशेज सीरीज से पहले जो रूट ने भारतीय टीम के प्रदर्शन किया याद Image Source : GETTY

ब्रिसबेन। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने रविवार को कहा कि उनकी टीम गाबा में आठ दिसंबर से शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला में भारतीय टीम के प्रदर्शन से प्रेरणा लेगी जिसने इस साल के शुरू में यहां ऑस्ट्रेलिया के विजय अभियान को थामकर श्रृंखला जीती थी। भारत ने इस साल जनवरी में गाबा में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी। यह |स्ट्रेलिया की गाबा में 35 साल में पहली हार थी और रूट ने कहा कि उनकी टीम इस सीरीज में कैसा रवैया अपनाएगी इसको लेकर उसका रवैया स्पष्ट है।

रूट ने यहां एशेज से जुड़े कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत जिस तरह से अपने मजबूत पक्षों पर अडिग रहा, इंग्लैंड भी वही रणनीति अपनाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत को श्रेय जाता है। उन्होंने पूरी श्रृंखला में बेजोड़ प्रदर्शन किया था तथा कई तरह से यहां का दौरा करने वाली टीमों के लिये अच्छा उदाहरण पेश किया था।’’

ऑस्ट्रेलिया ने मैच से दो दिन पहले अपनी अंतिम एकादश घोषित कर दी जिससे इंग्लैंड के लिये रणनीति तैयार करने में कुछ आसानी होगी। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार 2011 में एशेज जीती थी। उस टीम में उसके दोनों मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड शामिल थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल