1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs MI: क्या रद्द हो जाएगा राजस्थान वर्सेस मुंबई मुकाबला? जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम

RR vs MI: क्या रद्द हो जाएगा राजस्थान वर्सेस मुंबई मुकाबला? जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 07, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 03:59 pm IST

Guwahati Weather Update: IPL 2026 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान गुवाहाटी का मौसम कैसा रहेगा, यहां उसकी जानकारी दी गई है।

Barsapara Cricket Stadium- India TV Hindi
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम Image Source : AFP

RR vs MI Guwahati Weather Update: IPL 2026 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान गुवाहाटी का मौसम कैसा रहेगा, ये सवाल इस वक्त सभी फैंस के मन में है। 6 अप्रैल को आईपीएल के जारी सीजन में पंजाब और कोलकाता के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मैच के रद्द होने के बाद फैंस को अब इस मुकाबले को लेकर भी चिंता सता रही है कि क्या RR vs MI मैच में भी बारिश खलल डालेगी? तो चलिए आपको बताते हैं कि राजस्थान और मुंबई के बीच खेले जाने वाले इस मैच के दौरान गुवाहाटी का मौसम कैसा रहेगा।

RR vs MI मैच के दौरान कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

Accuweather की वेदर रिपोर्ट के अनुसार 7 अप्रैल को गुवाहाटी में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक गुवाहटी में 35% बारिश होने की संभावना है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जब मैच होगा उस वक्त बारिश होने की संभावना काफी कम है। हालांकि रात के दौरान दो घंटे तक बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले अहम मैच में बारिश बाधा बन सकती है। अब देखना ये होगा कि फैंस को कितने ओवर का मैच देखने को मिलता है।

साल 2025 में खेला गया था MI-RR के बीच आखिरी मैच

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला आईपीएल मुकाबला साल 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने 217 रनों का स्कोर डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया था। इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन (38 गेंदों पर 61 रन) और रोहित शर्मा (36 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक ठोका था। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 2.1 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। अब इस मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।

इस सीजन लगातार दो मैच जीत चुकी है राजस्थान की टीम

आईपीएल 2026 में मुंबई और राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन की बात करें तो वहां राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दो जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है। वहीं मुंबई इंडियंस ने पहले मैच में जीत दर्ज की लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान ने आईपीएल 2026 के अपना पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। अगर आज राजस्थान की टीम जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रही तो वे अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें

RR vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच, मुकाबला शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए

ODI में केवल 35 रन पर आउट हो गई पूरी टीम, एक नहीं दो बार हुआ ऐसा अनोखा काम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल