1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vijay Hazare Trophy: रितुराज गायकवाड़ ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक, केरल के खिलाफ खेली 124 रनों की पारी

Vijay Hazare Trophy: रितुराज गायकवाड़ ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक, केरल के खिलाफ खेली 124 रनों की पारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2021 01:10 pm IST,  Updated : Dec 11, 2021 01:10 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 में शनिवार को केरल के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया।

Vijay Hazare Trophy: रितुराज...- India TV Hindi
Vijay Hazare Trophy: रितुराज गायकवाड़ ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक, केरल के खिलाफ खेली 124 रनों की पारी Image Source : TWITTER/ BCCI DOMESTIC

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 में शनिवार को केरल के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। रितुराज ने 129 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 124 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही चेन्नई के बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में लगातार शतक जड़ने का कारनामा कर दिया। इससे पहले रितुराज ने इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 154 रन और मध्य प्रदेश के खिलाफ 136 रनों की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को IPL के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया था। गायकवाड़ 2021 में 635 रनों के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस की बदौलत सीएसके IPL का चौथी खिताब जीतने में कामयाब रहा था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल