1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA T20 League: साउथ अफ्रीका T20 लीग में नेशनल कैप्टन की हुई बेकदरी, किसी भी टीम ने नहीं खरीदा

SA T20 League: साउथ अफ्रीका T20 लीग में नेशनल कैप्टन की हुई बेकदरी, किसी भी टीम ने नहीं खरीदा

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 20, 2022 12:18 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 04:08 pm IST

SA T20 League: साउथ अफ्रीका टी20 लीग की 6 टीमों ने नीलामी में बड़े दांव खेलते हुए अपने स्क्वॉड तैयार कर लिए हैं। लेकिन जिस देश में यह लीग हो रही वहां के नेशनल टी20 कैप्टेन को ही कोई खरीददार नहीं मिला है।

टेम्बा बावुमा की भारत...- India TV Hindi
टेम्बा बावुमा की भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत के साथ तस्वीर Image Source : PTI (DESIGNED BY INDIA TV)

Highlights

  • साउथ अफ्रीका के नेशनल कैप्टन बावुमा टी20 लीग की नीलामी में रहे अनसोल्ड
  • टेस्ट टीम के कप्तान डीन एल्गर को भी नहीं मिले खरीददार
  • साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

SA T20 League: साउथ अफ्रीका में होने वाली टी20 लीग के लिए सोमवार 19 सितंबर की रात 6 फ्रेंचाइजी ने एक से बढ़कर एक बोली लगाते हुए अपनी टीमें तैयार कीं। इस बीच जहां साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वहीं उसी टीम के नेशनल कैप्टन टेम्बा बावुमा को कोई खरीददार ही नहीं मिला। जिस देश की टी20 लीग है उस देश के नेशनल कैप्टन को किसी भी टीम में जगह ना मिलना, एक बड़ा अपमान है। गौरतलब है कि हाल ही में जारी आगामी टी20 विश्व कप 2022 के स्क्वॉड की अगुआई बावुमा ही कर रहे हैं।

टेम्बा बावुमा के अलावा साउथ अफ्रीका के ही टेस्ट टीम के कप्तान डीन एल्गर को खरीदने में भी किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके अलावा वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज और कार्लोस ब्रेथवेट, न्यूजीलैंड के दिग्गज रॉस टेलर, भारत के उनमुक्त चंद और साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी कीगन पीटर्सन को भी किसी ने नहीं खरीदा। टॉप-10 अनसोल्ड खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल का भी नाम शामिल है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे बावुमा जो नेशनल टी20 साइड के कैप्टन हैं।

टॉप-10 अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

  1. डीन एल्गर
  2. टेम्बा बावुमा
  3. रोस्टन चेज
  4. रॉस टेलर
  5. दिनेश चांदीमल
  6. कार्लोस ब्रेथवेट
  7. लुईस ग्रेगरी
  8. कीगन पीटरसन
  9. फरहान बेहरदीन
  10. उनमुक्त चंद

टेम्बा बावुमा के टी20 रिकॉर्ड पर एक नजर

टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका की टी20 टीम के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। पिछले वर्ल्ड कप में भी यूएई में उन्होंने ही टीम की अगुआई की थी। उनके टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो वह 18 सितंबर 2019 को डेब्यू करने के बाद से 25 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 25.55 की औसत और 120.6 के स्ट्राइक रेट से 562 रन दर्ज हैं। इसके अलावा 19 वनडे मैचों में बावुमा 42.47 की औसत और 82.33 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बना चुके हैं। 

यह भी पढ़ें:-

SA T20 League Auction: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पर सनराइजर्स ने लगाई सबसे बड़ी बोली, देखें सभी टीमों के स्क्वॉड

T20 League Auction: अब लखनऊ की टीम से खेलेगा CSK का ये घातक ऑलराउंडर, मोटी रकम के साथ दूसरी टीम में शामिल

T20 League Auction: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली! काव्या मारन की टीम ने खेला बड़ा दांव

T20 World Cup में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, कौन है टूर्नामेंट का लीडिंग विकेट टेकर; देखें लिस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल