1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: साउथ अफ्रीका को सता रहा डर, मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का पूरी टीम में खौफ!

IND vs SA: साउथ अफ्रीका को सता रहा डर, मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का पूरी टीम में खौफ!

 Written By: Mohid Khan
 Published : Dec 25, 2023 10:57 am IST,  Updated : Dec 25, 2023 10:57 am IST

IND vs SA 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत सेंचुरियन में खेले जाने वाले टेस्ट के साथ होने जा रही है। इस मैच से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान ने बड़ा बयान दिया है।

ind vs sa- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : GETTY

IND vs SA 1st Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल यानी 26 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। इसी बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारतीय पेस अटैक पर बड़ा बयान दिया है। 

शमी के रिप्लेसमेंट से डरा हुआ है मेजबान

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा भारत के टैलेंट पूल का काफी सम्मान करते हैं और उनका मानना है कि चोटिल मोहम्मद शमी की जगह आने वाला तेज गेंदबाज भी टेस्ट मैचों में घरेलू टीम के बल्लेबाजों को दबाव में ला सकता है। शमी टखने की चोट के कारण दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा या मुकेश कुमार के प्लेइंग 11 में शमी के स्थान पर चुने जाने की उम्मीद है। 

साउथ अफ्रीकी कप्तान ने दिया बड़ा बयान

तेम्बा बावुमा ने सेंचुरियन टेस्ट मैच की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि बतौर क्रिकेटर आप सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेलना चाहते हो और मोहम्मद शमी इस समय सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और हम सभी उनके खिलाफ अच्छा करने के लिए बेताब थे। लेकिन भारत के पास इतनी गहराई है कि जो भी उनकी जगह आएगा, वह आपको दबाव में ला देगा।

टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर)।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन।

ये भी पढ़ें

Virat Kohli: सिर्फ 66 रन... क्रिकेट के महारिकॉर्ड पर विराट की नजर, दुनिया के सभी बल्लेबाज रह जाएंगे पीछे

IND vs SA: टेस्ट में इतिहास रचने के काफी करीब आर अश्विन, ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल