Virat Kohli IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया साल 2023 का आखिरी मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। 26 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस सीरीज के लिए टीम के साथ सेंचुरियन में जुड़ चुके हैं। इस सीरीज का पहला मैच विराट कोहली के लिए काफी अहम रहने वाला है। उनके पास दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ने का मौका है।
विराट कोहली का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका में काफी शानदार है। ऐसे में फैंस को इस सीरीज में विराट से बड़ी पारियों की उम्मीद रहने वाली है। विराट के लिए साल 2023 अभी तक काफी अच्छा रहा है। इस साल उन्होंने कई रिकॉर्डतोड़ पारियां खेली है। विराट कोहली इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे करने से केवल 66 रन दूर हैं। वह अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 66 रन बना लेते हैं तो क्रिकेट के एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।
विराट कोहली अगर इस साल अपने 2000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेते हैं तो वह 7वीं बार एक कैलेंडर ईयर में 2000 प्लस इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा छू लेंगे। अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो विराट कोहली 7 बार एक कैलेंडर ईयर में 2000 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वह फिलहाल श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। कुमार संगाकारा ने 6 बार एक कैलेंडर ईयर में 2000 प्लस रन बनाए थे।
भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। सचिन ने अफ्रीका के खिलाफ 1741 टेस्ट रन बनाए हैं। वहीं, 1306 रनों के साथ वीरेंद्र सहवाग दूसरे और 1252 रनों के साथ राहुल द्रविड़ तीसरे नंबर पर हैं। दूसरी ओर विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी तक 1236 टेस्ट रन बनाए हैं। ऐसे में विराट इस सीरीज में 71 रन बना लेते हैं तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय:
ये भी पढ़ें
IND vs SA: टेस्ट में इतिहास रचने के काफी करीब आर अश्विन, ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय गेंदबाज
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए Playing 11 का ऐलान, इन स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह
संपादक की पसंद