चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 50 रनों से अपने नाम किया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब टूर्नामेंट का फाइनल 09 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाएगा। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने इस मैच में 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए। कीवी टीम की तरफ से रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने शानदार शतक लगाया। रचिन ने 108 और केन विलियमसन ने 102 रन बनाए। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने अंत में 27 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी की बात करें तो साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। वहीं कगिसो रबाडा ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। दक्षिण अफ्रीका के तरफ से भी इस मैच मे डेविड मिलर ने शानदार शतक लगाया, लेकिन उनकी वो पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मिलर 67 गेंदों में शतक बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वैन डर डुसेन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। पूरे 50 ओवर बैटिंग करने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 312 रन ही बना सकी।
यहां देखें साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच का लाइव स्कोर
दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड।
46 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका 9 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना चुका है। यहां से न्यूजीलैंड को एक बड़ी जीत मिलती हुई नजर आ रही है
39 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। यहां से दक्षिण अफ्रीका के लिए मैच जीतना अब काफी मुश्किल होने वाला है।
37 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। वियान मुल्डर 13 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जेनसेन और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद हैं।
एडन मार्करम इस मैच में 29 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका का फाइनल में पहुंचने का सपना भी धुंधला होता हुए नजर आ रहा है। उनको रचिन रवींद्र ने पवेलियन भेजा।
167 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। हेनरिक क्लासेन 7 गेंदों में 3 रन बनाके हुए आउट। उनको मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने रासी वैन डुसेन को चलता कर दिया है। डुसेन 69 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर अब एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं।
25 ओवर का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। वैन डर डुसेन 63 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्करम भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं।
टेम्बा बावुमा के रूप में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है। वो इस मैच में 71 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनको मिचेल सैंटनर ने आउट किया।
रासी वैन डर डुसेन ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके करियर का 17वां अर्धशतक है।
19 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। मैच में वापसी करने के लिए न्यूजीलैंड को यहां से विकेट की सख्त जरूरत है।
16 ओवर का खेल खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। टेम्बा बावुमा 40 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं रासी वैन डर डुसेन भी 32 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दे रहे हैं।
14 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। बावुमा 35 और रासी वैन डर डुसेन 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। बावुमा 25 और वैन डर डुसेन 14 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
7 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। मैच जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को यहां से एक बड़ी साझेदारी करनी होगी।
रयान रिकेल्टन के रूप में दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका। 12 गेंदों में 17 रन बनाकर हुए आउट।
4 ओवर का खेल खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। रिकेल्टन 17 और बावुमा 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन और टेम्बा बावुमा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका को फाइनल में अब पहुंचने के लिए 363 रन बनाने होंगे।
पारी के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड ने 350 का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल टीम के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं।
46 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 314 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स कर रहे हैं तूफानी बल्लेबाजी।
44 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 33 और फिलिप्स 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम 5 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कगिसो रबाडा ने बोल्ड किया।
शानदार शतक लगाने के बाद केन विलियमसन वियान मुल्डर का शिकार बने। उन्होंने इस मैच में 94 गेंदों में 102 रन बनाए।
केन विलियमसन ने 91 गेंदों में अपना शतक लगाया। उन्होंने चौके के साथ अपना शतक पूरा किया।
38 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं। विलियमसन 96 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
36 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। विलियमसन 82 और डेरिल मिचेल 10 रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
कागिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे रचिन रवींद्र को 198 के निजी स्कोर पर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट करवाया।
रचिन रवींद्र ने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। 32 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं।
30 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। रचिन 95 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड की पारी में 25 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। रचिन 80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। विलियमसन 39 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। टीम का स्कोर 1/143 है।
21 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। रचिन 65 और विलियमसन 28 रन पर कर रहे हैं बल्लेबाजी।
रचिन रवींद्र ने इस मैच में 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। विलियमसन भी 26 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दें रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 18 ओवर के बाद 109/1 है।
15 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। रचिन 41 और विलियमसन 23 रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड की टीम ने 13 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 34 और केन विलियमसन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 29 और केन विलियमसन 5 रन पर कर रहे हैं बल्लेबाजी।
न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका। विल यंग 21 रन बनाकर हुए आउट। 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1/48
7 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। रचिन 25 और विल यंग 18 रन पर कर रहे हैं बल्लेबाजी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। विल यंग 17 और रचिन रवींद्र 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। विल यंग 5 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं रचिन रवींद्र ने अब तक खाता नहीं खोला है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें न्यूजीलैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने रचिन रवींद्र और विल यंग की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी है।
रेयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडन माक्ररम, वियान मुल्डर, मार्को यान्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी।
विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।
न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम 9 मार्च को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के मौसम को लेकर बात की जाए तो अधिकतम तापमान जहां 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है तो वहीं शाम के समय तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब आने की उम्मीद है। वहीं हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से साउथ अफ्रीका की टीम 42 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 26 मैच जीतने में कामयाब हुई है।
विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जेमीसन, विलियम ओरोर्के, जैकब डफी, डेवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, नाथन स्मिथ।
रेयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यान्सन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी, एडन माक्ररम, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, तबरेज शम्सी, टोनी डी ज़ोरजी।
संपादक की पसंद