SA vs ZIM T20 WC Match Live Score Updates: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं। दिल्ली में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी। जिम्बाब्वे की तरफ से बल्लेबाजी में उनके कप्तान सिकंदर रजा ने अहम भूमिका अदा की जिसमें उनके बल्ले से 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली, इसके अलावा क्लाइव मडांडे के बल्ले से 26 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और एनरिक नॉर्खिया 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी।
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एंगिडी।
टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका का जिम्बाब्वे के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो वह पूरी तरह से एकतरफा देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और उसमें से साउथ अफ्रीका की टीम 7 मैचों के जीतने में कामयाब रही हैं, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है। ऐसे में इस मैच में भी अफ्रीकी टीम के फॉर्म को देखते हुए उन्हीं का दबदबा देखने को मिल सकता है।
संपादक की पसंद