साउथ अफ्रीका की लोकप्रिय T20 लीग SA20 का चौथा सीजन इस साल 26 दिसंबर से शुरू होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केपटाउन के ऐतिहासिक न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। SA20 के शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया गया था लेकिन अब प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू का भी ऐलान कर दिया गया है। पहली बार डरबन किसी प्लेऑफ मैच की मेजबानी करेगा, जहां 21 जनवरी को क्वालीफायर-1 में शीर्ष दो टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद सेंचुरियन 22 जनवरी को एलिमिनेटर और जोहानिसबर्ग के वांडरर्स 23 जनवरी को क्वालीफायर-2 की मेजबानी करेंगे। न्यूलैंड्स स्टेडियम में 25 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। न्यूलैंड्स स्टेडियम दूसरी बार फाइनल मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले जोहानिसबर्ग में 2023 और 2025 में SA20 का फाइनल हुआ था।
अब तक खेले गए सभी SA20 फाइनल हाउसफुल रहे हैं। लीग कमिश्नर और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उम्मीद जताई कि इस बार भी न्यूलैंड्स का स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। उन्होंने कहा कि SA20 का चौथा सीजन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होगा। बॉक्सिंग डे से शुरुआत कर यह टूर्नामेंट छुट्टियों के सीजन में क्रिकेट रोमांच को और बढ़ा देगा। पिछले साल न्यूलैंड्स में सभी टिकट कुछ ही समय में बिक गए थे। इस बार फाइनल रविवार को होगा, जिससे माहौल और भी शानदार रहेगा।
गौरतलब है कि इस सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन 9 सितंबर को होगा। ऑक्शन में 6 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों के लिए 19-19 खिलाड़ियों को चुन सकेंगी। SA20 का पहला सीजन साल 2023 में खेला गया था। तब से हर साल इस लीग का आयोजन हो रहा है। पहले 2 सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम चैंपियन बनी थी। इसके बाद तीसरे सीजन में MI कैपटाउन ने फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर पहली बार SA20 का खिताब जीता था। अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथा सीजन कौन सी टीम चैंपियन बनने में कामयाब होती है।
कैमरन ग्रीन का अद्भुत कारनामा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियन
AUS vs SA: एडम जम्पा ने दूसरे वनडे में दिखाया गेंद से कमाल, बने शेन वॉर्न के क्लब का हिस्सा
संपादक की पसंद