1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन के 15 साल पहले बनाए कीर्तिमान को युवराज सिंह ने किया सेलिब्रेट, इस तरह से दिया सरप्राइज

सचिन के 15 साल पहले बनाए कीर्तिमान को युवराज सिंह ने किया सेलिब्रेट, इस तरह से दिया सरप्राइज

 Published : Feb 24, 2025 09:46 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 02:19 am IST

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर इस समय इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। जहां एक खास वजह से उन्होंने केक काटा है।

yuvraj singh and sachin tendulkar- India TV Hindi
युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर Image Source : TWITTER/GETTY

Sachin Tendulkar And Yuvraj Singh: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया के सबसे महान प्लेयर्स में से एक हैं। उनके नाम ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं। सचिन ने ही साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 200 रनों पारी खेली थी, तब वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। अब उनके इसी कीर्तिमान को युवराज सिंह ने सचिन से केक कटवाकर सेलिब्रेट किया है। 

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो 

सचिन तेंदुलकर इस समय इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में हिस्सा ले रहे हैं, जहां वह इंडिया मास्टर्स के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ही इंडिया मास्टर्स की टीम ने पहले मैच में श्रीलंका मास्टर्स को पटखनी दी थी। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह ड्रेसिंग रूम के अंदर आते हैं। वहां पहले से ही एक केक रखा होता है। 

सचिन ने काटा केक

इसके बाद युवराज सिंह कहते हैं कि आज के ही दिन (24 फरवरी) वह (सचिन तेंदुलकर) वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। इनसे मैंने सीखा है कि आप कितनी भी ऊंचाई छू लें। हमेशा विनम्र बने रहो। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ताली बजाते हैं और सचिन केक काटते हैं। वह केक युवराज को खिलाते हैं और उनके मुंह पर भी लगाते हैं। 

15 साल पहले लगाया था वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 24 जनवरी 2010 को वनडे मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 153 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और उन्होंने 147 गेंदों में कुल 200 रन बनाए, जिसमें 25 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनकी वजह से ही भारतीय टीम 400 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल हो पाई थी। अब 15 साल बाद सचिन के इसी कीर्तिमान को युवराज सिंह ने सेलिब्रेट किया है। 

यह भी पढ़ें: 

चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में रचिन रवींद्र ने शतक ठोक रचा बड़ा कीर्तिमान, कुछ दिन पहले हुए थे लहूलुहान

अंग्रेज ऑलराउंडर लेगा रिटायरमेंट, 6 हजार से ज्यादा रन बनाने के अलावा झटके 366 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल