1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरकार 14 साल बाद चकनाचूर होगा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, रोहित और विराट में लगी रेस

आखिरकार 14 साल बाद चकनाचूर होगा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, रोहित और विराट में लगी रेस

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Mar 16, 2023 05:40 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 05:40 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड है।

India vs Australia - India TV Hindi
India vs Australia Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम 17 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और ऐसे में हार्दिक पांड्या के हाथों में टीम की कमान रहने वाली है। वहीं इस सीरीज में भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी दांव पर होने वाला है। जिसे विराट कोहली तोड़ सकते हैं।

सचिन का रिकॉर्ड होगा चकनाचूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक मारने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उनके 70 पारियों में 9 शतक हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। विराट के 41 पारियों में 8 शतक हैं। विराट कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही वनडे में एक शतक मारकर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। वहीं अगर वो इस सीरीज में दो शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वो सचिन से आगे निकल जाएंगे।

रोहित भी नहीं हैं पीछे

वहीं इस मामले में विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा भी संयुक्त रूप से दूसरे ही नंबर पर हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 40 पारियों में 8 शतक ठोके हैं। पहले वनडे में जहां विराट के पास सचिन की बराबरी करने का मौका होगा वहीं दूसरे वनडे में रोहित भी ये कारनामा कर सकते हैं। 

IND-AUS मैचों में सर्वाधिक ODI शतक

9 - सचिन तेंदुलकर (70 पारियां)

8 - विराट कोहली (41 पारियां)
8 - रोहित शर्मा (40 पारियां)
6 - रिकी पोंटिंग (59 पारी)
5 - स्टीवन स्मिथ (18 पारी)

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, वाशिंगटन सुंदर ,सूर्यकुमार यादव।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल