क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह 11 सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। इस बीच सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट के मैदान पर वापसी होने जा रही है। सचिन की ये वापसी और भी ज्यादा दिलचस्प इसलिए भी होने जा रही है क्योंकि वह बतौर कप्तान 'इंटरनेशनल' कमबैक करने जा रहे हैं। दरअसल, एक नए टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है जिसमें सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। इस नई लीग का नाम है इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) जिसका 17 नवंबर से आगाज होगा। इस लीग में भारत के अलावा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम भी शिरकत करेंगी।
सचिन तेंदुलकर ने आखिरी बार 24 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने बतौर कप्तान मार्च 2000 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने सौरव गांगुली को टीम इंडिया की कप्तानी सौंप दी थी। अब एक बार फिर सचिन टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में होगी, जहां शुरुआती चार मैच खेले जाएंगे। 17 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले से इसकी शुरुआत होगी, जिसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे अगले मैच में शेन वॉटसन की ऑस्ट्रेलिया का सामना जैक कैलिस की साउथ अफ्रीका से होगा और बाद में श्रीलंका का सामना इयोन मोर्गन की इंग्लैंड से होगा। ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज टीम चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू करेगी।
IND vs BAN: T20I सीरीज के बीच इस खिलाड़ी ने अचानक कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान
PAK vs ENG: जो भारत भी नहीं कर सका वो पाकिस्तान ने कर दिखाया, तीसरी बार हुआ ऐसा करिश्मा
संपादक की पसंद