1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs GT मैच में चौका जाने के बाद भी साई सुदर्शन हुए आउट, आखिर ये हुआ कैसे

RCB vs GT मैच में चौका जाने के बाद भी साई सुदर्शन हुए आउट, आखिर ये हुआ कैसे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 26, 2026 10:33 pm IST,  Updated : May 26, 2026 10:33 pm IST

Sai Sudharsan Hit Wicket: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मैच में साई सुदर्शन अजीबोगरीब तरीके से हिट विकेट आउट हुए। इस मैच में उन्होंने 14 रन बनाए।

Sai Sudharsan Hit Wicket:- India TV Hindi
साई सुदर्शन Image Source : AP

Sai Sudharsan Hit Wicket: IPL 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। इस मैच में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के सामने 255 रन का टारगेट रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत भी दिलाई। लेकिन 17 के स्कोर पर GT को पहला झटका लगा, जब साई सुदर्शन अजीबोगरीब तरीके से हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौट गए। हैरानी वाली बात ये रही कि जिस गेंद पर सुदर्शन आउट हुए, उस बॉल पर उन्होंने शानदार चौका लगाया था।

आउट होने के बाद निराश दिखे साई सुदर्शन

गुजरात की पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद जैकब डफी ने गुड लेंथ एरिया में डाली थी। सुदर्शन ने इस गेंद पर बैकफुट पर खड़े रहकर पॉइंट की दिशा में गैप में शानदार शॉट खेला। गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद बाउंड्री के पार चली गई। लेकिन सुदर्शन ने जब ये शॉट खेला उसके बाद वह रन लेने के लिए दौड़े थे, इस दौरान बल्ला उनके हाथ से छूट गया। हाथ से छूटने के बाद उनका बल्ला सीधे स्टंप से जा लगा और बेल्स गिर गए। ऐसा होते ही अंपायर ने तुरंत उन्हें हिटविकेट आउट करार दिया। इस तरह से आउट होने के बाद सुदर्शन काफी हताश नजर आए।

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर हैं साई सुदर्शन

साई सुदर्शन का बल्ला भले ही इस मैच में नहीं चला हो, लेकिन वह अभी भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से इस सीजन अब तक 15 मैचों की 15 पारियों में 46.57 के औसत से 652 रन बना चुके हैं। इस सीजन उनके बल्ले से अब तक 65 चौके और 29 छक्के आए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 157.87 का रहा है। उनके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम है। वह अब तक 14 मैचों में 618 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें

प्लेऑफ में रजत पाटीदार के बल्ले ने लगाया गजब का शॉट, देखकर खुला रह गया विराट का मुंह, VIDEO हुआ वायरल

RCB ने बनाया प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, धर्मशाला में जमकर हुई GT बॉलर्स की पिटाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल